Home > खेल > IND vs WI weather Forecast : भारत और वेस्टइंडीज मैच पर बारिश का साया? कोलकाता के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

IND vs WI weather Forecast : भारत और वेस्टइंडीज मैच पर बारिश का साया? कोलकाता के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

IND vs WI weather Forecast: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 आखिरी मुकाबला होने जा रहा है. जो भी टीम आज इस मैच में जीत हासिल करेगी उसे सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा. ऐसे में कोलकाता में मौसम को लेकर बड़ी खबर आ रही है. बारिश का असर सीधा मैच पर देखने को मिल सकता है?

By: Preeti Rajput | Published: March 1, 2026 7:33:57 AM IST



IND vs WI weather Forecast: भारत रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के साथ T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल सुपर 8 का आखिरी मुकाबला खेलने जा रहा है. जो मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो की तरह साबित होगा. जो भी टीम इस मैच में जीच हासिल करेगी, उसे सीधा सेमीफाइनल की टिकट मिल जाएगी. इस ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका पहले ही क्वालीफाई कर चुका है, ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज का यह मुकाबला बेहद अहम होने वाला है. जीतने वाली टीम सीधा टॉप 4 में शामिल हो जाएगी. जानिए कोलकाता के मौसम और ईडन गार्डन्स की पिच से जुड़ी अहम जानकारी…

कोलकाता का मौसम

कोलकाता में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले अहम मुकाबले के लिए मौसम बिल्कुल क्रिकेट के लिए अनुकूल रहने वाला है. रविवार को पूरे दिन और रात बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच शाम 7 बजे से शुरु होगा और साफ आसमान के नीचे खेला जाएगा. 17 प्रतिशत बादल आसमान में छाए रहेंगे. जिसके कारण दृश्यता अच्छी रहेगी. टॉस के समय तापमान 27° सेल्सियस तापमान रहेगा. वहीं राज 10 बजे तक तापमान 24° सेल्सियस तक गिर जाएगा. दोपहर में तापमान 34° सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन शाम को मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है. मैच के दौरान 19-20 किमी/घंटा की रफ्तार से दक्षिणी हवा चलने वाली है. जिसके कारण तेज गेंदबाजों को स्विंग में मदद मिल सकती है.  8 बजे 69% तक नमी मेदान पर रहेगी. जिसके कारण खिलाड़ियों को चिपचिपी से महसूस हो सकती है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. क्वार्टरफाइनल बिना किसी मौसम बाधा के आरामदायक स्थिति में शाम को खेला जाएगा. 

ईडन गार्डन्स पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच भारत और वेस्टइंडीज के वर्चुअल क्वार्टरफाइनल के लिए काफी बेहतरीन है. बल्लेबाज इस पिच का फायदा आराम से उठा सकते हैं. यह मैदान हमेशा से एक अच्छी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है. T20 वर्ल्ड कप 2026 के पांच मैचों में यहां औसत रन रेट 8.59 रहा है. जिसके कारण आज  हाई-स्कोरिंग मैच की संभावना है.  तेज गेंदबाजों को नई गेंद में मदद मिल सकती है, लेकिन स्पिनरों को ज्यादा टर्न नहीं मिलेगा.

 भारतीय क्रिकेट के इस स्टार ने किरायदार से की शादी, 11 साल तक किया था डेट, जानें कौन?

IND vs WI स्क्वाड्स

भारत स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव.

वेस्टइंडीज स्क्वाड: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडकेश मोटी, शमार जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, अकील होसिन, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन.

Ind vs WI Record: भारत-वेस्टइंडीज में सेमीफाइनल को लेकर महामुकाबला; जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Advertisement