Categories: खेल

IND vs WI सीरीज में बदलेगा 15 सालों का इतिहास, पहले टेस्ट में टीम इंडिया उतारेगी ‘खास’ PLAYING 11

IND vs WI: अब भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलनी है. इस सीरीज का पहला मैच खास होने वाला है, क्योंकि इस मुकाबले से पिछले 15 सालों का इतिहास बदलने वाला है.

Published by Pradeep Kumar

INDIA vs WEST INDIES: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट फॉर्मेट में वापसी कर रही है. टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलने वाली है, जिसका पहला मुकाबला आज यानि की 2 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा. इस मैच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें भारत की टेस्ट टीम एक बिल्कुल नए रूप में दिखेगी. एक ऐसा रूप, जो पिछले 15 सालों में किसी ने भी नहीं देखा. जी हां, जो पिछले 15 सालों में नहीं हुआ है वो इस टेस्ट मैच में होने वाला है.

3-3 दिग्गजों के बिना बनेगी भारत की टेस्ट प्लेइंग XI

विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin). ये तीनों दिग्गज भारतीय क्रिकेट के अहम स्तंभ रहे हैं. लेकिन अब पिछले 15 सालों में पहली बार ऐसा होगा जब भारत की टेस्ट टीम में ये तीनों खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे. वास्तव में, 2010 के बाद पहली बार कोई घरेलू टेस्ट मैच ऐसा होगा जिसमें ये तीनों खिलाड़ी नहीं खेल रहे होंगे. कोहली और रोहित ने T-20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. अश्विन ने भी सभी फॉर्मेट से क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. तो ऐसे में अब भारत की टेस्ट टीम एक नए युग में प्रवेश कर चुकी है, जहां युवाओं को जिम्मेदारी संभालनी होगी.

गिल कप्तान, जडेजा उप कप्तान

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाली इस सीरीज़ के लिए शुभमन गिल (Shubman Gill) को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है तो वहीं उप-कप्तान की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के कंधों पर होगी.

IND vs WI सीरीज़ के लिए भारत की टीम  

शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), एन. जगदीसन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

ये भी पढ़ें- IND vs WI FIRST TEST PLAYING 11: पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 आई सामने आई, ये 11 खिलाड़ी मचाएंगे मैदान पर तबाही!

IND vs WI सीरीज़ के लिए वेस्टइंडीज की टीम

रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वार्रिकन (उपकप्तान), शाई होप, टेगेनारिन चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, जेडन सील्स, एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे, जेडिया ब्लेड्स, टेविन इमलाच, जस्टिन ग्रीव्स, केवलन एंडरसन, जोहान लेने.

ये भी पढ़ें- India vs West Indies: एशिया कप जिताने वाला खिलाड़ी होगा टीम इंडिया से बाहर, सामने आई चौंकाने वाली वजह!
 

Pradeep Kumar

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026