Home > क्रिकेट > IND vs SA Predicted Playing XI: अक्षर, वॉशिंगट सुंदर या अर्शदीप? किसे मिलेगी जगह, जानें संभावित प्लेइंग-11

IND vs SA Predicted Playing XI: अक्षर, वॉशिंगट सुंदर या अर्शदीप? किसे मिलेगी जगह, जानें संभावित प्लेइंग-11

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार (22 फरवरी, 2026) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाना वाला मुकाबला बेहद दिलचस्प और करीबी होगा, क्योंकि दोनों टीमें अब तक इस टूर्नामेंट में अपराजेय हैं.

By: JP Yadav | Published: February 22, 2026 11:57:56 AM IST



IND vs SA predicted playing XI: आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) के सुपर 8 के मुकाबले शुरू हो गए हैं. पहला मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड  के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते मैच रद्द हो गया. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले हैं. दूसरा मुकाबला रविवार (22 फरवरी, 2026) को टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद (गुजरात) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका दोनों में कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं, क्योंकि दोनों ही टीमों ने अपने ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारा है. बारिश बाधा नहीं बनी, ड्रॉ नहीं हुआ और पूरा मैच खेला गया तो दोनों में से एक टीम की हार तय है. 

क्या खेलेंगे अभिषेक शर्मा?

टी- 20 वर्ल्ड कप 2026 धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार फेल हो रहा है. लगातार तीन मैचों में वह शून्य पर आउट हुए हैं. ऐसे में उनकी फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे हैं. कुछ लोगों ने उन्हें टीम में रखने को लेकर आलोचना भी की है. यह अलग बात है कि टीम इंडिया टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संकेत दिया है कि अभिषेक शर्मा इस मैच में खेलेंगे. उन्होंने कहा कि वह जब खेलेंगे तो विरोधियों के पास उनकी बैटिंग का जवाब नहीं होगा. उन्होंने यहां तक कहा कि अन्य बल्लेबाज उनके साथ हैं और जरूरत पड़ने पर हम साथ देंगे. 

क्या अक्षर पटेल की होगी वापसी?

टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल चोटिल हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि वॉशिंगटन सुंदर की जगह उपकप्तान अक्षर पटेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेंगे. विशेषज्ञों का कहना है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को एक एक्ट्रा स्पिनर चुनना होगा या फिर गेंदबाज. ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर की जगह उपकप्तान अक्षर पटेल वापसी कर सकते हैं. ईशान और रिंकू को अभ्यास के दौरान कुलदीप ने गेंदबाजी की. ऐसे में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के भी खेलने की अटकलें लगाई जा रही हैं.  

टीम इंडिया प्लेइंग-11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह.

दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग-11

 एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकाक, रयान रिकल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, कैगिसो रबादा, लुंगी नगिदी, केशव महाराज, कार्बिन बाश, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, जार्ज लिंडे और जेसन स्मिथ.

 

Advertisement