Categories: खेल

IND vs SA, First ODI, Pitch Report: रांची में गेंदबाज़ मचाएंगे गदर या बल्लेबाज़ों का होगा बोलबाला, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिज़ाज?

IND vs SA, FIRST ODI: भारत-द.अफ्रीका सीरीज़ का पहला वनडे मैच 30 नवंबर को रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा. के एल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम द.अफ्रीका से दो-दो हाथ करती हुई नज़र आएगी. ऐसे में रांची में होने वाले इस पहले मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिज़ाज और कैसा है इस मैदान का रिकॉर्ड?

Published by Pradeep Kumar

IND vs SA, First ODI, Pitch Report: भारतीय टीम का अगला मिशन है द.अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेलना. ये टीम इंडिया की साल 2025 की आखिरी वनडे सीरीज़ होगी. इस सीरीज़ का पहला वनडे मैच 30 नवंबर को रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा. के एल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम द.अफ्रीका से दो-दो हाथ करती हुई नज़र आएगी. ऐसे में रांची में होने वाले इस पहले मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिज़ाज और कैसा है इस मैदान का रिकॉर्ड? आइए जानते हैं.

कैसा है रांची का रिकॉर्ड? 

महेंद्र सिंह धोनी के घर रांची में मौजूद JSCA स्टेडियम में अभी तक 6 वनडे मैच खेले गए हैं. इस मैदान पर एवरेज स्कोर की बात करें तो पहले पारी में 260-265 रनों के बीच का स्कोर देखने को मिलता है. वहीं इस स्टेडियम में इंटरनेशनल वनडे मैच में तीन बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, तो वहीं दो बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत का स्वाद चखा है. हालांकि इस मैदान पर एक मैच रद्द भी हुआ है. चलिए ये तो बात हो गई इस मैदान के रिकॉर्ड की अब बात कर लेते हैं कि कैसा है रांची की पिच का मिज़ाज?

ये भी पढ़ें- IND vs SA, First ODI, Playing 11: टीम इंडिया के 2-2 खिलाड़ियों ने बढ़ाई राहुल की टेंशन, जानिए कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11?

Related Post

कैसी रहेगी रांची की पिच?

भारत और द. अफ्रीका के बीच होने वाले पहले वनडे की पिच की बात करें तो रांचे की मैदान पर बल्ले और गेंद के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिलती है. यहां पर शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलती है. तेज़ गेंदबाज़ों को गति और उछाल मिलता है. ऐसे में बल्लेबाज़ों के पास भी नई गेंद से रन बटोरने का मौका रहता है. लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिन गेंदबाज़ भी अहम किरदार निभाते हुए नज़र आते हैं. रांची में खेला जाने वाला पहला वनडे मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा.

ये भी पढ़ें- IND vs SA Head To Head Record: अब 50 ओवर के फॉर्मेट में मचेगा घमासान, जानिए दोनों टीमों की कैसी है तैयारी और किसका पलड़ा…

Pradeep Kumar

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026