Home > क्रिकेट > IND vs NED Weather Forecast: पूरे भारत में बदला मौसम, क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा इंडिया-नीदरलैंड का मैच; IMD ने जारी की चेतावनी

IND vs NED Weather Forecast: पूरे भारत में बदला मौसम, क्या बारिश की भेंट चढ़ेगा इंडिया-नीदरलैंड का मैच; IMD ने जारी की चेतावनी

IND vs NED Weather Forecast | IND vs NED Weather Report | IND vs NED Rain Forecast | IND vs NED Ahmedabad Weather Forecast: अहमदाबाद में मौसम ठीकठाक रहेगा. शाम को मैच के दौरान तापमान 23 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

By: JP Yadav | Last Updated: February 18, 2026 11:56:36 AM IST



IND vs NED Weather Forecast | IND vs NED Weather Report | IND vs NED Rain Forecast | IND vs NED Ahmedabad Weather Forecast: आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जल्द ही अगले चरण में एंट्री करने वाला है. लीग मुकाबले खत्म होने की कगार पर हैं. टॉप- 8 यानी क्वार्टर फाइनल में 7 टीमें पहुंच चुकी हैं, जबकि पाकिस्तान और नामीबिया के बीच होने वाले मुकाबले से यह तय हो जाएगा कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप में बरकरार रहेगा या फिर उसकी छुट्टी हो जाएगी. इस बीच बुधवार (18 फरवरी, 2026) को ही भारत और नीदरलैंड के बीच अहमदाबाद (गुजरात) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया अपने ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच है. इसके चलते एक्सपर्ट और फैन्स की नजरें भारत और नीदरलैंड के मुकाबले पर भी हैं. बुधवार (18 फरवरी, 2026) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले की पिच और मौसम रिपोर्ट भी सामने आई है. 

बारिश होने के आसार नहीं?

देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. खासतौर से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है. यह अलग बात है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान बरकरार है, लेकिन अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक,  गुजरात में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.

गुजरात के अहमदाबाद शहर की बात करें तो अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृ‌द्धि होगी. भारत और नीदरलैंड के बीच  मुकाबले के दौरान मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है. मैच बुधवार की शाम को 7 बजे से शुरू होगा. इस दौरान मौसम साफ रहेगा और तापमान 23-29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. नमी की बात करें तो 40-50 प्रतिशत के आस-पास रहने का अनुमान है. इस दौरान 8-10 प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्कॉड 

नीदरलैंड : माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, रोएलोफ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रोस, साकिब ज़ुल्फिकार, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन.

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह.

Advertisement