Home > खेल > IND vs ENG T20 World Cup: बिना सब्सक्रिप्शन मोबाइल-टीवी पर फ्री में देखें भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल, जानें पूरा तरीका

IND vs ENG T20 World Cup: बिना सब्सक्रिप्शन मोबाइल-टीवी पर फ्री में देखें भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल, जानें पूरा तरीका

IND vs ENG T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में आज भारत का सामना इंग्लैंड से होने जा रहा है. 5 मार्च को मुंबई में यह मैच 7:00 बजे से शुरू होने जा रहा है. जिसका प्रसारण आप मुफ्त में देख सकते हैं.

By: Preeti Rajput | Published: March 5, 2026 11:45:22 AM IST



IND vs ENG Semi Final Live Streaming: टीम इंडिया ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. आज, शाम 05 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले सेमीफाइनल का यह मकाबला होने जा रहा है. इस बार भारत की सामना दो बार की चैंपियन इंग्लैंड से होने जा रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया जीत के खिताब से अब केवल 2 कदम दूर है. भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले के टिकट पहले ही बिक चुके हैं. लेकिन जो भी फैंस स्टेडियम जाकर मैच नहीं देख पा रहे हैं. वह घर बैठे इस मैच को बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं. इसके लिए आपको किसी तरह के पैसे खर्च करने औऱ सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है. 

फ्री में कहां देख सकते हैं?

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लाइव टेलीकास्ट के राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने लिए हुए हैं. इसलिए इस टूर्नामेंट के सभी मैच केवल स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर दिखाए जा रहे हैं, जिसके लिए आपको टीवी रिचार्ज करना होगा. जिसके लिए आपको अपना टीवी रिचार्ज कराना पड़ता है. वहीं OTT प्लेटफॉर्म पर आप Jio Hotstar पर मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है. इन सबसे अलावा, आप भारत और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच फ्री में भी देख सकते हैं. यह मैच DD Sports पर आज फ्री में दिखाया जाने वाला है. इसके लिए आपके पास केवल DD Free Dish होना जरूरी है.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच 05 मार्च को होने जा रहा है. मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जिसके बाद शाम 7:00 बजे से मैच शुरू हो जाएगा. यह लगातार तीसरा बार है जब दोनों टीमें T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी. फैंस इस बार ट्रॉफी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

India vs England Head-to-Head in T20Is: भारत के पास 2022 का बदला लेने का मौका, कौन-किस पर भारी; यहां जानें हेड टू हेड

छठी बार T20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल

टीम इंडिया ने छठी बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह हासिल की है. साल 2007 में हुए पहले T20 वर्ल्ड कप में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने जीत हासिल की थी, लेकिन 2014 में टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने के बाद श्रीलंका से हार गई. वहीं, 2016 और 2022 में भारत सेमिफाइनल में हार गया. साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने यह खिताब अपने नाम किया था. वहीं अब एक बार फिर टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. 

ब्रिंग बैक बॉथम…जब चलते मैच के बीच बिना कपड़ों के मैदान पर आ गई महिला; सुनील गावस्कर ने बताया पूरा वाकया

Advertisement