Categories: खेल

IND vs AUS First ODI: Virat Kohli ने बनाया ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड, कभी नहीं बनाना चाहेगा कोई खिलाड़ी

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के मैदान पर खेले जा रहे पहले मैच में विराट कोहली सस्ते में लौट गए. मिचेल स्टार्क की गेंद पर कोहली बड़े शॉट के लिए गए लेकिन वो आउट हो गए. इसी के साथ कोहली ने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया, जो कोई भी नहीं बनाना चाहेगा.

Published by Pradeep Kumar

Virat Kohli Poor Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के मैदान पर खेला जा रहा है. विराट कोहली लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने उतरे. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद ये पहला मौका रहा जब कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने उतरे, लेकिन इस मैच में इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज़ ने सभी को निराश किया, क्योंकि इस मैच में विराट कोहली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर से विराट कोहली का शिकार किया. इस मैच में विराट कोहली ने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया, जो कोई भी खिलाड़ी नहीं बनाना चाहेगा.

कोहली का शर्मनाक रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के मैदान पर खेले जा रहे पहले मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही दिग्गज सस्ते में लौट गए. रोहित शर्मा 8 रन तो विराट कोहली तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. मिचेल स्टार्क की गेंद पर कोहली बड़े शॉट के लिए गए लेकिन वो आउट हो गए. कॉनॉली ने कोहली का कैच पकड़ा. ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को कोहली ने अपने शरीर से दूर एक बड़ी ड्राइव लगाने की कोशिश की. लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लगने के बाद कॉनॉली ने बैकवर्ड पॉइंट पर बाईं ओर डाइव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा. कोहली ने 8 गेंदें खेली लेकिन कोई रन नहीं बना सके. ये इंटरनेशनल क्रिकेट में 39वां मौका रहा जब विराट कोहली वनडे क्रिकेट में खाता तक नहीं खोल पाए. वहीं, ये पहला मौका रहा जब विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वनडे क्रिकेट में शून्य पर पवेलियन लौटे.

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अब भारत के लिए सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. उनसे आगे सिर्फ ज़हीर खान और ईशांत शर्मा ही हैं. ज़हीर खान 43 बार और इशांत शर्मा 40 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में शून्य पर आउट हुए हैं. तीसरे नंबर पर कोहली हैं जो अभी तक 39 बार डक पर आउट हुए हैं. इसके बाद हरभजन सिंह का नाम है. जो 37 बार शून्य पर आउट हुए. 

ये भी पढ़ें- India vs Australia First ODI: Rohit Sharma और Virat Kohli के साथ 3276 दिन बाद हुआ कुछ ऐसा, सभी रह गए हैरान

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक शून्य

43 – ज़हीर खान
40 – इशांत शर्मा
39 – विराट कोहली*
37 – हरभजन सिंह
35 – जसप्रीत बुमराह
35 – अनिल कुंबले
34 – रोहित शर्मा
34 – सचिन तेंदुलकर

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: पहले ODI से India ने चैंपियन खिलाड़ी को किया बाहर, नीतीश कुमार रेड्डी का डेब्यू, भारत की पहले बल्लेबाजी

Pradeep Kumar

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026