Categories: खेल

ICC ODI RANKINGS: रोहित शर्मा का जलवा बरकरार, शुभमन गिल और बाबर आज़म को नुकसान, इस खिलाड़ी ने मारी लंबी छलांग

ICC ODI Rankings: ICC की ताज़ा वनडे रैंकिंग में बल्लेबाज़ों की लिस्ट में टॉप-10 में भारत के 3-3 खिलाड़ी शामिल है. रोहित शर्मा नंबर-1 पर हैं, तो वहीं शुभमन गिल नंबर-4 पर है.

Published by Pradeep Kumar

ICC Rankings: आईसीसी ने अपनी ताज़ा रैंकिंग जारी की है. खास बात ये है कि आईसीसी की इस ताज़ा रैंकिंग में शुभमन गिल और बाबर आज़म जैसे खिलाड़ियों को बड़ा नुकसान हुआ है, तो वहीं रोहित शर्मा ने नंबर-1 की कुर्सी पर अच्छे से कब्ज़ा जमाया हुआ है. इसी बीच एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसने लंबी छलांग लगाई और बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.

हिटमैन का जलवा बरकरार

ICC ने वनडे की ताज़ा रैंकिंग जारी की है. इसमें भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी नंबर-1 की कुर्सी पर कब्ज़ा जमाया हुआ है. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सिडनी वनडे में शानदार शतक लगाया था. इसके बाद से ही वो ICC ODI Rankings में नंबर-1 पर बने हुए हैं. ताजा रैंकिंग में रोहित के 781 अंक है. वहीं दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान हैं. जादरान के रे​टिंग प्वॉइंट 746 हैं. इस बीच न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने दो पायदान की छलांग मारी है. वे अब 746 की रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं 

गिल और बाबर को हुआ नुकसान

भारतीय टीम के नए नवेले वनडे कप्तान शुभमन गिल वनडे सीरीज में अपना जलवा नहीं दिखा पाए थे. उन्होंने 3 मैचों की वनडे सीरीज में सिर्फ 42 रन बनाए थे. तो उसी का नुकसान गिल को उठाना पड़ा है. गिल अब एक पायदान और नीचे आ गए हैं. उनकी रेटिंग 745 की है और अब वो नंबर 4 पर पहुंच गए हैं. कुछ ही वक्त पहले तक शुभमन गिल पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज थे. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ​बाबर आजम को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है. वे 728 की रेटिंग के साथ नंबर 5 पर पहुंच गए हैं. वे भी काफी वक्त तक पहले नंबर पर थे, लेकिन अब उससे काफी नीचे आ चुके हैं. 

ICC ODI Ranking के टॉप 5 बल्लेबाज़

Related Post

नंबर    खिलाड़ी का नाम            अंक    
01    रोहित शर्मा                       781    
02    इब्राहिम जदरान                764    
03    डैरिल मिचेल                    746    
04    शुभमन गिल                     745
05     बाबर आज़म                    728

ये भी पढ़ें-  IND vs AUS: आखिर ऐसा क्या हुआ कि, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को जूते से मारना चाहते हैं युवराज सिंह?

टॉप 10 में भारत के 3-3 खिलाड़ी

ICC की ताज़ा वनडे रैंकिंग में बल्लेबाज़ों की लिस्ट में टॉप-10 में भारत के 3-3 खिलाड़ी शामिल है. रोहित शर्मा नंबर-1 पर हैं, तो वहीं शुभमन गिल नंबर-4 पर है. इसके अलावा श्रेयस अय्यर नंबर-9 पर है. अय्यर के 700 रेटिंग प्वॉइंट हैं. 

ये भी पढ़ें- India vs Australia, 4th T-20I, Playing 11: भारतीय टीम के 2-2 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टेंशन, जानिए कैसी होगी चौथे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन?

Pradeep Kumar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026