Categories: खेल

Gambhir vs Rohit and Kohli: टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में बवाल, रोहित-विराट और गंभीर के मतभेदों पर BCCI लेगा बड़ा एक्शन!

TEAM INDIA RIFT: रांची में जीत के साथ ही एक बार फिर से कोच गौतम गंभीर और टीम के सीनियर खिलाड़ियों का मतभेद सामने आ गया. विराट कोहली का एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें वो हेड कोच को इग्नोर करते हुए नज़र आ रहे हैं.

Published by Pradeep Kumar

Gambhir vs Rohit and Virat: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज़ के पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज़ की. इस जीत के साथ ही एक बार फिर से कोच गौतम गंभीर और टीम के सीनियर खिलाड़ियों का मतभेद सामने आ गया. विराट कोहली का एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें वो हेड कोच को इग्नोर करते हुए नज़र आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा के साथ भी गंभीर के रिश्ते खराब हो गए हैं. टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों और हेड कोच के बीच तनाव इतना बढ़ गया है कि गंभीर के साथ कोहली और रोहित की बातचीत लगभग-लगभग बंद हो चुकी है.  इसका सीधा असर ड्रेसिंग रुम में देखने को मिल रहा है. लेकिन अब BCCI ने इसी चीज़ को लेकर एक्शन लेने का मन बना लिया है.

BCCI की होगी मीटिंग  

भारत  और द.अफ्रीका के दूसरा वनडे मैच रायपुर में 3 दिसंबर को खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने  टीम मैनेजमेंट के साथ एक अहम मीटिंग रखी है. इस बैठक में टीम के आगे के प्लान, हर फॉर्मेट की रणनीति और टीम मैनेजमेंट के साथ सीनियर खिलाड़ियों में बातचीत को बेहतर करने पर चर्चा होगी. रिपोर्ट्स के मताबिक इस मीटिंग में BCCI सचिव देवजीत सैकिया, संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया, हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर मौजूद रह सकते हैं. यह साफ नहीं है कि BCCI अध्यक्ष मिथुन मनहास इस बैठक में आएंगे या नहीं. क्योंकि ये मीटिंग मैच वाले दिन है, इसलिए इस बात की संभावना कम है कि टीम के सीनियर खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे.

एक वरिष्ठ BCCI अधिकारी ने बताया कि, ‘इस बैठक का मकसद सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट के बीच बेहतर तालमेल बनाना है, ताकि चयन लगातार और साफ तरीके से हो सके. अब बोर्ड चाहता है कि आगे की योजना बिल्कुल साफ हो, खासकर तब जब अगली टेस्ट सीरीज़ अभी आठ महीने दूर है. उन्होंने यह भी माना कि टीम मैनेजमेंट और सीमित ओवर खेलने वाले सीनियर खिलाड़ियों के बीच बातचीत कम हो गई है. इस मीटिंग में उसको लेकर भी चर्चा होगी. क्योंकि अगले साल भारत में T20 वर्ल्ड कप है और उसके बाद ODI वर्ल्ड कप भी है, इसलिए इन मुद्दों को जल्दी ठीक करने की जरूरत है’.

ये भी पढ़ें- Virat Kohli vs Gautam Gambhir: गंभीर-विराट के बीच बढ़ी दरार? एक VIDEO ने खोल दी पोल!

Related Post

क्यों है गंभीर और RO-KO के बीच दरार?

हालांकि अधिकारी ने किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया गया, पर हालात यह इशारा करते हैं कि सीनियर खिलाड़ियों (विराट कोहली और रोहित शर्मा) के रिश्ते हेड कोच गौतम गंभीर के साथ बिगड़ते जा रहे है. इनके बीच बातचीत कम होने के चलते टीम का माहौल बिगड़ रहा है. ऐसे में इस मुद्दे को सुलझाना बेहद जरुरी है. आपको बता दें कि रोहित और विराट ने  पिछले साल T20I से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. इसके बाद दोनों ने साल 2025 की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट भी छोड़ दिया था. ऐसा माना जा रहा था कि दोनों दिग्गज़ों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे गंभीर का ही हाथ है. इसी वजह से अब हेड कोच गंभीर और इन सीनियर खिलाड़ियों के रिश्तों में दरार है.

ये भी पढ़ें- भगवान जगन्नाथ को मिला भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच का टिकट, जानें कब खेला जाएगा?

Pradeep Kumar

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026