फिनिशर या मिडिल ऑर्डर? टीम इंडिया में ऋषभ पंत की जगह पर क्यों उठ रहे हैं ये सवाल

Rishabh Pant: ऋषभ पंत को भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम में शामिल नही किया गया और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था. उन्हें वनडे सीरीज की टीम में शामिल जाएगा. यह विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए एक मुश्किल दौर रहा है.

Published by Mohammad Nematullah

Rishabh Pant: ऋषभ पंत को भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम में शामिल नही किया गया और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था. उन्हें वनडे सीरीज की टीम में शामिल जाएगा. यह विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए एक मुश्किल दौर रहा है, जिसे चोट से जूझना पड़ा और उसने देखा कि केएल राहुल वनडे में टॉप-चॉइस विकेटकीपर के तौर पर उभरे है. दूसरी ओर ध्रुव जुरेल और ईशान किशन ने भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके अपने इरादे साफ कर दिए हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता का मानना ​​है कि पंत को T20 क्रिकेट में अपनी भूमिका समझने की जरूरत है और उन्होंने यह भी सोचा कि क्या वह खुद को इस फॉर्मेट में टॉप-ऑर्डर हिटर, मिडिल-ऑर्डर ऑप्शन या फिनिशर के तौर पर देखते है.

दासगुप्ता ने क्या कहा?

दासगुप्ता ने इंडिया टुडे से कहा है कि ‘T20 क्रिकेट में क्या वह टॉप-3 बल्लेबाज हैं? या वह मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज है या वह फिनिशर हैं? वह क्या हैं? उन्हें इन सवालों के जवाब देने होंगे’ उन्होंने आगे कहा कि ‘जहां तक ​​मेरा सवाल है, वह T20I क्रिकेट में टॉप-थ्री बल्लेबाज है. वनडे में वह अच्छे नंबर 4 या नंबर 5 बल्लेबाज है.’ 

दासगुप्ता ने कहा कि पंत को अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने और राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए अपना दावा मजबूत करने के लिए चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में रन बनाते रहने की जरूरत है.

Related Post

IND vs NZ ODI Series: न्यूज़ीलैंड सीरीज़ से पहले भारत की इन 5 चुनौतियों ने बढ़ाई अजीत अगरकर की टेंशन!

उन्होंने आगे कहा है कि ‘मुझे लगता है कि उन्हें बस बल्लेबाजी करनी है, उन्होंने दिल्ली के लिए शानदार 70 रन बनाए है. उन्हें बस रन बनाते रहना है, जहां भी मौका मिले व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलना है. यह सीखना है कि उनके लिए क्या सही है.’ इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम से बाहर किया जा सकता है.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चयन समिति के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की है कि टीम मैनेजमेंट तीन मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनते समय एक अलग दिशा अपना सकता है. पंत के बाहर होने से ईशान किशन की वनडे टीम में वापसी का रास्ता खुल सकता है, क्योंकि झारखंड के इस क्रिकेटर ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है.

‘गद्दार हैं शाहरुख खान’, आखिर क्यों धर्मगुरु और राजनेता पड़ गए King Khan के पीछे; जानें किस-किसने बोले तीखे बोल

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Kharmas 2026 End Date: कब खत्म होगा खरमास? इस दिन से शुरू होंगे मांगलिक कार्य; जानें अप्रैल में शादी के लिए शुभ दिन

Kharmas 2026 End Date: भगवान सूर्य 14 अप्रैल मंगल की राशि मेष में एंट्री करने…

April 5, 2026

Delhi News: दिल्ली में बड़े ब्लास्ट की साजिश नाकाम, मुंबई पुलिस संग ऑपरेशन में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस और मुंबई ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में दो संदिग्धों को हिरासत…

April 5, 2026

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल; जानें क्या है पूरा मामला?

Selena Gomez Pregnancy Rumors: इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेस वुमन सेलेना गोमेज एक बार फिर चर्चाओं…

April 5, 2026

Split Vs Windows AC: 1 घंटे में कौन सा एसी खाता है ज्यादा बिजली, खरीदने से पहले यहां जानें

Split Vs Windows AC: गर्मी के मौसम में एसी हर घर की जरूरत होती है…

April 5, 2026

Upcoming Movies: बॉलीवुड के लिए खास है 2026-2027, रामायण से लेकर किंग तक कई फिल्में होंगी रिलीज

Upcoming Movies 2026-2027: बॉलीवुड लवर्स के लिए साल 2026-2027 बेहद ही खास होने वाला है.…

April 5, 2026