Categories: खेल

‘साथ बिताए पलों…’,भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी Saina Nehwal ने शादी के 7 साल बाद लिया तलाक, पीछे की वजह जान दंग रह गए लोग

35 वर्षीय दिग्गज भारतीय स्टार साइना ने रविवार, 13 जुलाई की देर रात इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके यह घोषणा की, जिससे इस जोड़े के लाखों प्रशंसकों का दिल टूट गया।

Published by Divyanshi Singh

 Saina Nehwal and P Kashyap divorce: भारतीय बैडमिंटन की चमकदार सितारा और ओलंपिक मेडल जीत चुकी साइना नेहवाल ने अपने एक हालिया फैसले से सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने और उनके पति पारुपल्ली कश्यप ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। साइना ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए इस खबर की पुष्टि की, जिससे बैडमिंटन प्रेमियों को गहरा झटका लगा।साइना और कश्यप की जोड़ी को हमेशा एक परफेक्ट कपल के रूप में देखा जाता था। दोनों ने कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2018 में शादी की थी। लेकिन अब 7 साल बाद, उनका यह रिश्ता टूट गया है। यह खबर उन सभी फैन्स के लिए चौंकाने वाली है जो इस जोड़ी को साथ देखकर खुश होते थे।

साइना नेहवाल ने क्या कहा ?

35 वर्षीय दिग्गज भारतीय स्टार साइना ने रविवार, 13 जुलाई की देर रात इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके यह घोषणा की, जिससे इस जोड़े के लाखों प्रशंसकों का दिल टूट गया। साइना ने अपने बयान में कहा, “ज़िंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। काफ़ी सोच-विचार के बाद, पारुपल्ली कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम दोनों अपने और एक-दूसरे के लिए सुकून, प्रगति और राहत चुन रहे हैं।” हालाँकि उनके अलग होने की असली वजह अभी पता नहीं चली है, लेकिन साइना ने कश्यप के साथ बिताए पलों के लिए खुशी जताई। साइना ने लिखा, “मैं इन यादों के लिए हमेशा आभारी रहूँगी और आगे के लिए केवल शुभकामनाएँ देती हूँ। ऐसे समय में हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।”

Related Post

IND VS ENG Lord Test: वाशिंगटन सुंदर के जो रूट को आउट करने पर क्यों भड़के कोच गंभीर, Video हुआ वायरल…जाने क्या है पूरा मामला?

2018 में हुई थी शादी

साइना और 38 वर्षीय कश्यप पिछले 7 सालों से शादीशुदा थे। दोनों ने 2018 में अपनी शादी की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था, क्योंकि लंबे समय तक इन दोनों सितारों ने अपने रिश्ते को मीडिया और प्रशंसकों की नज़रों से दूर रखा था। कहा जाता है कि दोनों का यह रिश्ता उनके करियर के शुरुआती दिनों में ही शुरू हो गया था। दोनों की मुलाकात हैदराबाद स्थित दिग्गज भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद की अकादमी में हुई थी, जहाँ दोनों दिग्गज कोच की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे थे। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई।

PCB Latest News: जैसी देश की सरकार वैसा क्रिकेट बोर्ड… PCB में करोड़ों रुपये के घोटाले का हुआ पर्दाफाश, मोहसिन नकवी पर लगे बड़े आरोप!

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Silver Rate Today: सोमवार को किसे लगा झटका, बढ़े या फिर घटे चांदी के दाम? नोट करें शहरों के रेट्स

वैश्विक स्तर पर आए बदलावे के चलते चांदी की कीमतों पर भी दबाव देखने को…

March 23, 2026

Pakistan Spy: आतंकवादी नहीं बन सकते वो जिन्हे नहीं आता ये काम? खुद जैश-ए-मोहम्मद ने दिया जिहादियों को फरमान

Pakistani Terrorist: पाकिस्तान न पहले कभी अपने नापाक इरादों से बाज आया है और न…

March 23, 2026

RBSE Board Result 2026: आज आने वाला है RBSE क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक जानें तरीका

Rajasthan (RBSE) Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज क्ला 10 का रिजल्ट…

March 23, 2026

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में आज कैब मिलना मुश्किल, हड़ताल पर उतरे ड्राइवर्, जानें क्या है वजह?

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में कैब ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी है. आखिर इसकी क्या…

March 23, 2026