Home > क्रिकेट > Video: कोहली का नाम सुनते ही बाबर आज़म को लगी मिर्ची, पत्रकार पर हुए आग बबूला; घटना कैमरे में कैद

Video: कोहली का नाम सुनते ही बाबर आज़म को लगी मिर्ची, पत्रकार पर हुए आग बबूला; घटना कैमरे में कैद

Babar azam press conference: हाल ही में PSL के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने बाबर से उनकी तुलना विराट कोहली से करते हुए सवाल पूछा.

By: Shubahm Srivastava | Last Updated: April 9, 2026 5:01:50 PM IST



Babar Azam On Virat Kohli: क्रिकेट जगत में अक्सर बाबर आज़म और विराट कोहली के बीच तुलना होती रहती है. खास करके पाकिस्तान में – अब ये बात अलग है कि दोनों खिलाड़ियों के रिकॉर्ड और आकड़ों पर नजर डालें तो विराट कोहली, बाबर आज़म के काफी आगे हैं. मौजूदा फॉर्म पर भी अगर नजर डालें तो उसमें भी काफी अंतर है.

जहां कोहली शानदार फॉर्म में हैं, वहीं बाबर आजम हालिया समय में संघर्ष करते दिखे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाने में नाकामी के कारण बाबर को कई बार टीम से बाहर भी होना पड़ा, जिससे यह बहस और तेज हो गई है.

कोहली के नाम पर भड़के बाबर

हाल ही में PSL के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने बाबर से उनकी तुलना विराट कोहली से करते हुए सवाल पूछा. पत्रकार ने कहा कि कोहली जिस तरह मैच को फिनिश करते हैं, बाबर वैसा क्यों नहीं कर पाते. कोहली को ‘चेज मास्टर’ कहा जाता है क्योंकि उन्होंने कई बार बड़े मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को जीत दिलाई है. यही तुलना बाबर के लिए असहज स्थिति बन गई.

पत्रकार के सवाल से नाराज हुए बाबर

इस सवाल पर बाबर आजम (Babar Azam) नाराज नजर आए. उन्होंने पत्रकार को बीच में रोकते हुए कहा कि सवाल पूछने का तरीका ठीक नहीं है और उसे खत्म करने को कहा. जब पत्रकार ने दोबारा सवाल दोहराया, तो बाबर ने जवाब दिया कि उन्होंने भी कई मैच फिनिश किए हैं, भले ही लोगों को ऐसा न लगता हो. उनके इस जवाब से साफ था कि लगातार हो रही तुलना उन्हें परेशान कर रही है.

फॉर्म और करियर का फर्क

विराट कोहली (Virat Kohli) जहां इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद को लगातार साबित करते आए हैं, वहीं बाबर आजम का हालिया प्रदर्शन उतना प्रभावी नहीं रहा. टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी बाबर के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया गया था. दूसरी ओर, कोहली अब टी20 और टेस्ट से संन्यास लेकर केवल वनडे फॉर्मेट पर ध्यान दे रहे हैं और वहां भी उनका प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है.

IPL vs PSL: मौजूदा प्रदर्शन

IPL 2026 (इंडियन प्रीमियर लीग) में विराट कोहली ने शानदार शुरुआत की, जहां उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 69 रन बनाए. वहीं PSL 2026 (पाकिस्तान सुपर लीग) में बाबर आजम पेशावर जाल्मी की कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने शुरुआती मैचों में 39 और 43 रनों की पारियां खेलीं. दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी लीग में प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन तुलना का दबाव अब भी कायम है.

गुजरात को जीत दिलाना शुभमन गिल को पड़ा महंगा! BCCI ने कप्तान पर ठोका 12 लाख का जुर्माना

Advertisement