Categories: खेल

Asia Cup 2025 से ठीक पहले चोटिल हुआ ये स्टार खिलाड़ी, क्रिकेट जगत में मचा हंगामा

Wanindu Hasaranga: 7 सितंबर को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी टी20 मैच खेलने के बाद, श्रीलंकाई टीम दुबई पहुँचेगी, जहाँ उसे एशिया कप में हिस्सा लेना है। एशिया कप में श्रीलंका का पहला मैच 13 सितंबर को बांग्लादेश से होगा।

Published by Divyanshi Singh

sri lanka squad  श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है जिसमें मैच विनर खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा को जगह नहीं मिली है। वानिंदु हसरंगा चोटिल हैं और टीम में उनका चयन नहीं होने के बाद अब इस बात पर संशय है कि वह एशिया कप में खेल पाएंगे या नहीं। श्रीलंका की टीम 17 साल बाद जिम्बाब्वे दौरे पर सफेद गेंद की सीरीज खेलने जा रही है। जिसमें दो वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज 29 अगस्त से शुरू होगी। वनडे 29 और 31 अगस्त को और टी20 मैच 3, 6 और 7 सितंबर को खेले जाएंगे। सभी मैच हरारे में होंगे।

ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध श्रीलंका की टी20 टीम

चारिथ असलांका (कप्तान), पथुम निस्सांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नविन्दु फर्नांडो, कामेंदु मेंडिस, कामिल मिसारा, विशाल हलम्बगे, दासुन शनाका, दुनिथ वेलालगे, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा हेमंत, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा और मथिशा पथिराना।

Related Post

बिगड़ सकता है श्रीलंकाई टीम का संतुलन

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंका की टीम मज़बूत है, लेकिन एशिया कप में क्या होगा, यह एक बड़ा सवाल है। अगर ऑलराउंडर वानिन्दु हसरंगा एशिया कप तक फिट नहीं होते हैं, तो श्रीलंकाई टीम का संतुलन बिगड़ सकता है। हसरंगा को हैमस्ट्रिंग की चोट है जिससे उबरने में काफ़ी समय लगता है। हसरंगा ने जुलाई के बाद से किसी भी स्तर पर क्रिकेट नहीं खेला है, वह मैदान से दूर हैं। हालाँकि श्रीलंका के पास महिष थीक्षाना और दुनिथ वेलालगे जैसे अच्छे स्पिनर हैं, फिर भी हसरंगा की कमी को पूरा करना मुश्किल होगा।

RCB के विक्ट्री परेड भगदड़ को लेकर RCB ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात सुन कोहली भी दंग

एशिया कप में श्रीलंका का कार्यक्रम

7 सितंबर को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी टी20 मैच खेलने के बाद, श्रीलंकाई टीम दुबई पहुँचेगी, जहाँ उसे एशिया कप में हिस्सा लेना है। एशिया कप में श्रीलंका का पहला मैच 13 सितंबर को बांग्लादेश से होगा। 15 सितंबर को वह हांगकांग से खेलेगी। 18 सितंबर को उसका सामना अफ़ग़ानिस्तान से होगा। श्रीलंका को एशिया कप जीतने का एक बड़ा दावेदार इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि इस टीम ने पिछली सफ़ेद गेंद की सीरीज़ में टीम इंडिया को परेशान किया है, लेकिन क्या हसरंगा के बिना यह संभव होगा, यह एक बड़ा सवाल है।

RCB के इस खिलाड़ी ने कर दिखाया असंभव – 1 गेंद पर 22 रन बनाकर इतिहास रचा, लोग बोले- ये कैसे हुआ?

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

michael b jordan कौन हैं, जिन्होंने फिल्म में पहली बार डबल रोल निभाकर जीता ऑस्कर अवॉर्ड

Academy Awards 2026 Michael B Jordan: माइकल बी जॉर्डन ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले छठे अश्वेत…

March 16, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से मिली पहचान

लुधियाना (पंजाब), मार्च 16: आयुर्वेद ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित…

March 16, 2026

Oscars 2026 Winner List: ट्रॉफियों की बारिश! ‘One Battle After Another’ ने जीते 6 अवॉर्ड, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Oscars 2026 Winner List: रविवार को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में एक और ऐतिहासिक…

March 16, 2026

Oscars 2026: दिग्गज धर्मेंद्र को नहीं किया याद? Oscars के ‘In Memoriam’ पर भड़के यूजर्स

Oscars 2026: एकेडमी अवार्ड्स में 'इन मेमोरियम' (In Memoriam) सेगमेंट अक्सर समारोह के सबसे भावुक पलों…

March 16, 2026