Categories: खेल

Asia Cup 2025 में हंगामा! पाकिस्तान ने नाम लिया वापस, सफर हुआ खत्म?

Asia cup 2025 से पाकिस्तान ने बड़ा कदम उठाते हुए UAE के खिलाफ मैच से नाम वापस ले लिया है. भारत-पाक मैच के बाद हाथ मिलाने का विवाद और ICC से नाराज़गी के बीच PCB ने टूर्नामेंट के बहिष्कार का ऐलान कर दिया. जानिए पूरी खबर.

Published by Shivani Singh

Asia cup 2025 से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ मैच से नाम वापस ले लिया है. भारत से हार और हाथ न मिलाने के विवाद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आज यानी 17 सितम्बर को यूएई के खिलाफ होने वाले मुकाबले से किनारा कर लिया है और खिलाड़ियों को होटल से बाहर न निकलने का आदेश दे दिया है. अब बड़ा सवाल ये है कि क्या ये कदम पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट का अंत साबित होगा?

पाकिस्तान का बड़ा फैसला

जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को अपने होटलों में ही रहने और मैदान पर न जाने का आदेश दिया है.  यूएई के खिलाफ उनका मैच कुछ समय के लिए निर्धारित है. हालांकि, अगर पाकिस्तानी टीम अभी मैदान पर नहीं जाती है, तो मैच असंभव हो जाएगा. इस फैसले के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है. इसके अलावा, आईसीसी भविष्य में उनकी मुश्किलें भी बढ़ा सकता है.

नहीं सुधरेगा ड्रामेबाज़ पाकिस्तान! हर टूर्नामेंट में नया बवाल, जानिए कब-कब किया है तमाशा?

Related Post

पाकिस्तान ने क्यों किया नाम वापस लेने का फैसला?

भारत ने एशिया कप के छठे मैच में पाकिस्तान को हराया था. इसके बाद दोनों टीमों ने हाथ नहीं मिलाया. बाद में पता चला कि मैच रेफरी ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को सूर्यकुमार यादव से हाथ न मिलाने का निर्देश दिया था. इसके बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एंडी पाइक्रॉफ्ट के खिलाफ आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई और उन्हें एशिया कप से हटाने की मांग की. पीसीबी ने साफ कर दिया था कि अगर फैसला उनके पक्ष में नहीं आया तो वे टूर्नामेंट से हट जाएँगे. आईसीसी ने एंडी को न हटाने का फैसला किया. शायद यही वजह है कि पाकिस्तान ने अब एशिया कप का बहिष्कार कर दिया है.

अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट नहीं खेलता है तो क्या होगा?

पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 में दो मैच खेले हैं और एक जीता है. सुपर 4 में जगह बनाने के लिए उसे यूएई के खिलाफ जीतना जरूरी था. हालांकि, अगर पाकिस्तान नहीं खेलता है, तो उसे मैच फ़ोरफ़िट माना जाएगा और यूएई को दो अंक मिलेंगे और वह सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा.

वरुण चक्रवर्ती बनें ICC रैंकिंग्स के नंबर 1 गेंदबाज़

Shivani Singh

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026