Categories: खेल

Asia cup 2025: ओमान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं बदलाव, यहां देखें प्लेइंग11

India vs Oman Asia Cup 2025: टीम इंडिया UAE और पाकिस्तान को हराने के बाद अब ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में ओमान से भिड़ेगी. जानें मैच की तारीख, समय, स्थान और संभावित Playing XI.

Published by Shivani Singh

INDIA vs OMAN Asia Cup 2025: टीम इंडिया का जलवा एशिया कप में जारी है. पहले UAE को हराया, फिर पाकिस्तान को धूल चटाई, और अब बारी है ओमान की. ग्रुप स्टेज का यह आख़िरी मुकाबला भले ही औपचारिकता हो, लेकिन भारतीय टीम एक बार फिर अपनी ताक़त और बेंच स्ट्रेंथ दिखाने के लिए मैदान पर उतरेगी. तो आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी और साथ ही ओमान के खिलाफ कैसी हो सकती है टीम इंडिया की संभावित Playing 11 

टीम इंडिया एशिया कप के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच ओमान के खिलाफ खेलेगी. यह मैच 19 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा. टॉस मैच से आधे घंटे पहले शाम 7:30 बजे होगा.

यह मैच महज औपचारिकता है. इसलिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की पूरी संभावना है. आइए ओमान के खिलाफ संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नज़र डालते हैं.

भारत बनाम ओमान मैच में टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों को दिया  दिया जा सकता है आराम

ओमान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो उनमें जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं. दरअसल, ओमान के खिलाफ मैच महज औपचारिकता होने के कारण टीम इंडिया अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है. इसी वजह से बुमराह, संजू और सूर्या को बाहर रखा जा सकता है. अगर सूर्या बाहर होते हैं, तो शुभमन गिल कप्तानी संभाल सकते हैं.

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल कर सकते हैं पारी की शुरुआत

इसके अलावा, ओपनिंग (भारत बनाम ओमान) की बात करें तो, शुभमन गिल ओमान के खिलाफ अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. दोनों खिलाड़ी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. तिलक वर्मा हाल ही में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद तीसरे नंबर पर होंगे. शिवम दुबे को चौथे नंबर पर मौका दिया जा सकता है. वह बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देंगे. उन्होंने अब तक दो विकेट लिए हैं और 10 रन बनाए हैं. जितेश शर्मा दूसरे नंबर पर खेलेंगे.

Handshake Controversy: भारत-पाक क्रिकेट विवाद पर IPL अध्यक्ष ने चुप्पी तोड़ी, कहा- कानून तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Related Post

जितेश शर्मा कर सकते हैं विकेटकीपिंग

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने पिछले दो मैचों में संजू सैमसन को पांचवें नंबर पर आजमाया था. उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. हालांकि, टीम इंडिया अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी. यही वजह है कि जितेश को विकेटकीपर के तौर पर चुना जा सकता है. हार्दिक पांड्या भी ओमान के खिलाफ छठे नंबर पर खेलेंगे. वह बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देंगे. उन्होंने दो मैचों में एक विकेट लिया है. उन्होंने अभी तक बल्लेबाजी नहीं की है। ऐसे में रिंकू सिंह को सातवें नंबर पर चुना जा सकता है.

अक्षर पटेल और रिंकू पर विचार किया जा सकता है.

अक्षर पटेल ओमान (भारत बनाम ओमान) के खिलाफ आठवें नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर खेलेंगे. अक्षर पटेल (भारत बनाम ओमान) भी इस सूची में शामिल होंगे। उन्हें आठवें नंबर पर चुना जाएगा. फिलहाल, उन्होंने अब तक खेले गए किसी भी मैच में बल्लेबाजी नहीं की है. हालाँकि, उन्होंने दो मैचों में तीन विकेट लिए हैं.

जसप्रीत बुमराह को दिया जा सकता है आराम

इसके अलावा, गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह को ओमान (भारत बनाम ओमान) के खिलाफ आराम दिया जाएगा. उनकी जगह हर्षित राणा को मौका मिल सकता है. बाकी स्पिन गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं होगा. कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है. कुलदीप यादव ने अब तक 7 विकेट लिए हैं, जबकि वरुण ने कुल 2 विकेट लिए हैं.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

ICC Rankings: वरुण चक्रवर्ती की फिरकी का कमाल, बने नंबर 1 गेंदबाज, कुलदीप यादव भी सूची में

Shivani Singh

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026