Categories: खेल

एक सिक्का करेगा हार और जीत का फैसला? जानें फाइनल में टॉस क्यों इतना अहम

ind vs pak: एशिया कप 2025 का खिताबी मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा.

Published by Divyanshi Singh

Ind vs Pak:  भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार 28 सितंबर को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का फाइनल खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को दो बार हरा चुकी है. अब उनकी नज़र जीत की हैट्रिक और खिताब जीतने पर होगी. वहीं पाकिस्तान पिछली हार को भुला कर फाइनल को जीतना चाहेगा. इस दौरान दुबई के मौसम और पिच की स्थिति के बारे में अहम जानकारी सामने आई है.

कैसा रहेगा दुबई का मौसम?(IND vs PAK Weather Report)

बता दें कि  एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के दोनों मैच दुबई में खेले गए थे इसलिए दोनों टीमें वहाँ की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं. एक्यूवेदर के अनुसार 28 सितंबर को दुबई का तापमान 42°C के आसपास रहने की उम्मीद है. नमी, तेज़ हवाएं और धूप के कारण मौसम और भी गर्म हो सकता है.

टॉस निभा सकता है अहम भूमिका

हालांकि शाम को तापमान 31°C तक पहुंच सकता है. पूरे टूर्नामेंट में ओस का प्रभाव कम ही रहा. इस वजह से, फाइनल में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है.इस दौरान पिच की स्थिति भी बदल सकती है.

जानें कैसा रहेगी पिच (ind vs pak pitch report)

बता दें कि दुबई की पिच आमतौर पर अबू धाबी की तुलना में धीमी रही है. हालांकि पिछले मुकाबला जो भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया इस मुकाबले में दुबई की पिच से बल्लेबाजों को ज़्यादा मदद मिली. एशिया कप 2025 में पहली बार स्कोर 200 के पार पहुंचा और दिलचस्प बात ये रही कि इसे चेज भी किया गया. मौजूदा सीजन में पहली बार सुपर ओवर भी देखने को मिला. जिसमें भारतीय टीम की जीत हुई.

खिताबी मुकाबले की पिच से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं. इससे फाइनल में ज़्यादा रन बनने की संभावना है. इस पिच से शुरुआत में गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है और इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को ज़्यादा फ़ायदा होता है.

Related Post

दुबई में खेले गए पिछले 10 मैच को देखें तो दुबई के मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने पांच बार जीत हासिल की है. पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम चार बार सफल रही है. एक मैच का फ़ैसला सुपर ओवर से हुआ था.अब देखना यह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस फ़ाइनल मैच में कौन सी टीम बाज़ी मारती है.

एशिया कप में भारत-पाक प्रर्दशन

भारत लगातार छह मैच जीतकर एशिया कप 2025 के फ़ाइनल में पहुंचा था. केवल श्रीलंका ही उसे सुपर ओवर तक ले जा सका था। दूसरी ओर, पाकिस्तान का फ़ाइनल तक का सफ़र उतार-चढ़ाव भरा रहा है और उसमें निरंतरता की कमी रही है। फिर भी, पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन का कहना है कि आख़िरकार, फ़ाइनल ही मायने रखता है। यह एक ऐसा मैच है जहाँ पिछला प्रदर्शन शायद ज़्यादा मायने न रखे।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा और रिंकू सिंह.

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी और सुफयान मोकिम.

Asia Cup Starting History: अपमान, गुस्से और बदले की भावना से शुरू हुआ एशिया कप, बड़ी मजेदार है ये कहानी

Divyanshi Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026