Categories: खेल

Asia Cup में भारत को हराने के लिए इमरान खान ने जेल से भेजा जीत का ‘हथियार’, सूर्यकुमार यादव के उड़े होश

2023 से पाकिस्तान की जेल में बंद 1992 में पाक को विश्व कप जिताने वाले Imran Khan ने Asia Cup 2025 में भारत से जितने के लिए पीसीबी को अनोखा सलाह दिया है.

Published by Divyanshi Singh

Ind vs Pak: भारत से एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान बौखला गया है. एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाज गेंद फेंकने से ज्यादा ड्रामा क्रिएट करने में लगे रहें. पाकिस्तान के गेंदबाजों ने भारत के बल्लेबाजों को उकसाने के लिए हर संभव प्रयास किया. लेकिन भारतीय बल्लेबाज पूरे फोकस के साथ खेलते रहें. और पाकिस्तान को बल्ले से जवाब देते रहे. वहीं अब ये मामला पाकिस्तान की जेल तक पहुंच चुका है. पाकिस्तान के हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और विश्वकप विजेता इमरान खान (Imran Khan) को भी बड़ा धक्का लगा है. जेल से ही इमरान खान ने PCB को जीत का मंत्र पकड़ा दिया है.

बता दें कि पाकिस्तान अनुभवी खिलाड़ी बाबर और रिजवान के बिना एशिया कप खेल रही पाक टीम की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) के कंधो पर हैं. भारत से लगातार 2 हार के बाद इमरान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सलाह दी है.उन्होंने कटाक्ष करते हुए पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने का एक अनोखा तरिका बताया है.

इमरान खान ने क्या कहा ?

पाकिस्तान को 1992 में विश्व कप जिताने वाले इमरान खान ने कहा है कि मौजूदा पाकिस्तान की टीम भारत के टीम को तभी हरा सकती है जब PCB के हेड मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) और पाकिस्तान सेना के प्रमुख आसिम मुनीर (Asim Munir) पाकिस्तान के लिए ओपनर के तौर पर भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरें. इमरान खान की बहन अलीमा खान ने उनके इस बयान को सोमवार को मीडिया के सामने साझा किया. 

अंपायर चेंज करने की सलाह

इमरान खान यहीं नहीं रूके उन्होने भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए पाकिस्तान को अंपायर चेंज करने की  सलाह दी. खान ने कहा कि अंपायर की भूमिका में पूर्व मुख्य न्यायाधीश काजी फाइज ईसा और पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा होने चाहिए. वहीं इमरान ने कहा कि तीसरे अंपायर के रूप में इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सरफराज डोगर को निभानी चाहिए.

KL राहुल ने तो टीम ही खरीद ली! इस फ्रेंचाइजी के बने मालिक, अब लखनऊ में दिखाएंगे जलवा

नकवी पर देश बर्बाद करने का आरोप

बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि 72 वर्षीय इमरान खान ने PCB के प्रमुख मोहसिन नकवी पर निशाना साधा है. इससे पहले भी इमरान खान नकवी पर अयोग्यता और भाई-भतीजावाद से पाकिस्तान के क्रिकेट को बर्बाद करने का आरोप लगा चुके हैं.

IND vs PAK clash: लो फिर से भारत की शिकायत! अब इस बात को लेकर ICC के पास पहुंचा PCB

सेना प्रमुख पर लगाया ये आरोप

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान अगस्त 2023 से ही जेल में बंद हैं. उनपर कई आरोप लगाए गए हैं. इमरान ने आसिम मुनीर पर भी आरोप लगाया है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने फरवरी 2024 के आम चुनाव में उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का जनादेश चुरा लिया. 

Pak vs Sri: Asia Cup 2025 से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान? करो या मरो मुकाबले से पहले जान लें आकड़े

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026