Categories: खेल

Youth Tri-series 2025: पाकिस्तान से नाराज़ अफ़ग़ानिस्तान, अब भारत में खेलेगा यूथ ट्राई-सीरीज़

India vs Afghanistan U19: हवाई हमले में 3 खिलाड़ियों की मौत के बाद अफ़ग़ानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, अब नवंबर में भारत में भारत A और B के साथ खेलेगा ट्राई-सीरीज़. देखें पूरा शेड्यूल.

Published by Sharim Ansari

ICC U19 World Cup 2026 Preparation: अफ़ग़ानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट खेलने से इनकार कर दिया है. अगले महीने पाकिस्तान, श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच ट्राई-सीरीज होनी थी. पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान में हवाई हमले किए, जिसमें 3 युवा क्रिकेटर मारे गए. इसके बाद अफ़ग़ानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया. अब, अफ़ग़ानिस्तान अपनी टीम भारत भेजेगा.

अफ़ग़ानिस्तान टीम का इंडिया टूर

अफ़ग़ानिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम अगले महीने भारत का दौरा करेगी. अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि कर दी है. अंडर-19 वर्ल्ड कप अगले साल की शुरुआत में होना है. उससे पहले, अफ़ग़ानिस्तान की टीम भारत में एक ट्राई-सीरीज में भाग लेगी. सीरीज की अन्य दो टीमें भारत अंडर-19 ए और भारत अंडर-19 बी होंगी. यह ट्राई-सीरीज 17 नवंबर से शुरू होगी. तीनों टीमें 2-2 मैच खेलेंगी. टॉप दो टीमें 30 नवंबर को खिताबी मुकाबला खेलेंगी. सभी मैच बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Ravichandran Ashwin: ‘आसान नहीं होगा आगे का रास्ता’ – कोहली-रोहित की वापसी पर अश्विन की सधी चेतावनी

Related Post

Youth Oneday Tri-Series Schedule

भारत ए बनाम भारत बी – 17 नवंबर, 2025
अफगानिस्तान बनाम भारत बी – 19 नवंबर, 2025
अफगानिस्तान बनाम भारत ए – 21 नवंबर, 2025
भारत ए बनाम भारत बी – 23 नवंबर, 2025
अफगानिस्तान बनाम भारत बी – 25 नवंबर, 2025
अफगानिस्तान बनाम भारत ए – 27 नवंबर, 2025
फाइनल – 30 नवंबर, 2025

अंडर-19 वर्ल्ड कप हर 2 साल में खेला जाता है. यह टूर्नामेंट जनवरी और फरवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा. ज़िम्बाब्वे और नामीबिया इसकी मेज़बानी करेंगे. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी. इन 16 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा जाएगा. हर एक ग्रुप से टॉप 3 टीमें सुपर 6 स्टेज में पहुंचेंगी.

यह भी पढ़ें: सिद्धू बोले – ‘शर्म करो!’, वायरल पोस्ट में झूठा बयान घुसेड़ा, Navjot Singh Siddhu ने जताई सख़्त आपत्ति

Sharim Ansari
Published by Sharim Ansari

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026