Categories: खेल

IND vs PAK: अभिषेक ने पहली ही गेंद पर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, शाहीन अफरीदी के करियर का कर दिया कबाड़ा!

Asia cup 2025 के सुपर 4 में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर छक्का मारकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. जानिए कैसे उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा और टी20 इतिहास रच दिया.

Published by Shivani Singh

Asia cup 2025 के सुपर 4 मुकाबले में भारत-पाकिस्तान भिड़ंत के दौरान भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने खेल का नक्शा ही बदल दिया. पाकिस्तान के स्टार तेज़ गेंदबाज शाहीन अफरीदी की पहली ही गेंद पर छक्का मारकर उन्होंने इतिहास रच दिया. सिर्फ़ इतना ही नहीं, अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और अपने गुरु युवराज सिंह का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन ने भारत की पारी को शानदार शुरुआत दी और दर्शकों को झकझोर दिया. 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत की पारी की शुरुआत करने वाले अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर बिना किसी हिचकिचाहट के छक्का जड़कर इतिहास रच दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

अभिषेक शर्मा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में अपनी पारी की शुरुआत छक्के से की हो. इससे पहले उन्होंने यूएई के खिलाफ पिछले मैच में भी अपनी पारी की शुरुआत छक्के से की थी। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने जो किया वह इतिहास में दर्ज हो गया है. अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए.

India vs Pakistan: Live मैच में हुई अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ की ‘लड़ाई’, अंपायरों को करना पड़ा बीच बचाव

Related Post

शाहीन अफरीदी नहीं भूलेंगे ये दिन!

शाहीन अफरीदी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 70 बार पहला ओवर फेंक चुके हैं। लेकिन यह पहली बार था जब किसी ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाया हो। इससे पहले, अभिषेक ने यूएई के खिलाफ भी इसी तरह पारी की शुरुआत की थी। इस प्रदर्शन से अभिषेक ने न केवल अपनी जगह पक्की कर ली है, बल्कि अब उन्हें 2026 के टी20 विश्व कप के लिए भारत का सलामी बल्लेबाज माना जा रहा है।

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड

इस मैच में, अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में अर्धशतक बनाकर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. ​​अभिषेक भारत-पाकिस्तान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए. उनसे पहले, मोहम्मद हफीज ने 2012 में 23 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी. हालांकि, अभिषेक शर्मा ने अपने गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2012 में भारत-पाकिस्तान टी20 मैच में 29 गेंदों में सबसे तेज़ अर्धशतक बनाया था.

INDIA vs PAKISTAN: आउट होते ही खिसियाने लगा पाकिस्तानी खिलाड़ी, अंपायर और कोच से की शिकायत

Shivani Singh

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026