तीन पारियों में तीन शून्य! अभिषेक ने दोहराया संजू सैमसन का अनचाहा रिकॉर्ड, शर्मा शर्मनाक लिस्ट में शामिल

Abhishek Sharma: भारत के शानदार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपना पहला T20 वर्ल्ड कप खेल रहे है. उन्होंने इस उन्होंने ने तीन मैच खेले है, और अब तक अपना खाता भी नही खोला है.

Published by Mohammad Nematullah

Abhishek Sharma: भारत के शानदार ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपना पहला T20 वर्ल्ड कप खेल रहे है. उन्होंने इस उन्होंने ने तीन मैच खेले है, और अब तक अपना खाता भी नही खोला है. 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा मैदान पर उतरे और वह मैच के पहले ओवर की तीसरी बॉल पर बोल्ड हो गए थे. इस वर्ल्ड कप में यह लगातार तीसरा मौका था जब अभिषेक शर्मा डक पर आउट हुए है. T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में USA के खिलाफ अभिषेक शर्मा पहली ही बॉल पर डक पर आउट हो गए थे. इसके बाद वह नामीबिया के खिलाफ नहीं खेले थे. फिर कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ डक पर आउट होकर अभिषेक शर्मा पवेलियन लौट गए.

इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में भी वह जीरो रन पर आउट हो गया है. नीदरलैंड्स के खिलाफ डक पर आउट होने के साथ ही अभिषेक शर्मा ने एक अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया है. अभिषेक शर्मा T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में शामिल हो गया है. 

Related Post

Ind vs Ned T20 World Cup 2026: अहमदाबाद में दुबे-वरुण का डबल धमाका, नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया; भारत का जीत का सिलसिला जारी

अभिषेक ने संजू सैमसन के रिकॉर्ड की बराबरी की

अभिषेक शर्मा अभी खराब फॉर्म से जूझ रहे है. 2026 की शुरुआत में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज खेली थी. इस सीरीज में वह दो बार डक पर आउट हुए थे. फिर T20 वर्ल्ड कप में वह तीन बार डक पर आउट हुए है. इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. वह 2026 में पांच बार डक पर आउट हो चुके है. इससे पहले संजू सैमसन ने 2024 में T20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा पांच बार आउट होने का रिकॉर्ड बनाया था. अब अभिषेक शर्मा भी संजू सैमसन की अनचाही लिस्ट में शामिल हो चुके है.

टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरी थी. टूर्नामेंट से पहले अभिषेक शर्मा को भारत का सबसे बड़ा X-फैक्टर माना जा रहा था. बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है. जो पहली गेंद पर छक्का मारकर गेंदबाजों पर दबाव बनाते है. नतीजतन, अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म ने टीम इंडिया के लिए टेंशन बढ़ा दी है. भारत ने लीग स्टेज में अपने सभी मैच जीते लेकिन अब सूर्यकुमार यादव की टीम के सामने सुपर 8 की चुनौती है. सुपर 8 में भारत का सामना मजबूत टीमों से होगा. इसलिए अभिषेक शर्मा का फॉर्म में वापस आना भारतीय टीम के लिए बहुत जरूरी है.

Pakistan vs Namibia Result: साहिबज़ादा फरहान का शतक, पाक की सुपर-8 में एंट्री…नामीबिया को 102 रन से हराने के बाद जानें कप्तान सलमान आगा ने…

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

MBOSE Class 10 Result 2026 Out: जारी हो गया मेघालय बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

MBOSE Class 10 Result 2026 Out: मेघालय बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट जारी हो गया…

April 7, 2026

पंजाब की राजनीति में आया भूचाल, नवजोत कौर सिद्धू ने किया नई पार्टी का ऐलान; कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

Navjot Kaur Sidhu launches new party: पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत…

April 7, 2026

Akshay Kumar Viral Video: फकीरों जैसी हालत में दिखे अक्षय कुमार! फटी शर्ट- फटा कोर्ट देख, फैंस भी हैरान

Akshay Kumar Viral Video: अपनी फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर अक्षय कुमार के लुक ने…

April 7, 2026

Papaya Vs Pineapple in Pregnancy: क्या प्रेगनेंसी में पपीता और अनानस खाने से हो जाता है मिसकैरेज, जानें क्या है सच्चाई?

Papaya Vs Pineapple in Pregnancy: महिलाओं के प्रेगनेंट होने में बहुत सी चीजों का ख्याल…

April 7, 2026

Silver Price Today: चांदी में फिर उतार-चढ़ाव, जानें आज क्या है आपके शहर में ताजा दाम

Silver Price Today in India : इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध…

April 7, 2026