Categories: विज्ञान

Viral Video: 52 साल की उम्र में महिला ने की पहली कमाई, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल..!

Viral Video: 52 साल की एक महिला ने यूट्यूब से अपनी जिंदगी की पहली कमाई की. बेटी द्वारा शेयर किया गया ये भावुक पल दिखाता है कि मेहनत और सपनों की कोई उम्र नहीं होती.

Published by sanskritij jaipuria

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों का दिल छू रहा है. इसमें 52 साल की एक महिला अपनी जिंदगी की पहली कमाई की खुशी मनाती दिख रही हैं. ये कमाई उन्होंने यूट्यूब से की है. वीडियो साधारण है, लेकिन उसमें भावनाएं बहुत गहरी हैं, इसलिए लोग इससे खुद को जोड़ पा रहे हैं.

ये वीडियो महिला के बेटे अंशुल पारेख ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो में उनकी मां मोबाइल हाथ में लिए बैठी हैं. उनके चेहरे पर मुस्कान है और आंखों में भावुकता. अंशुल उनसे पूछते हैं, क्या हुआ मम्मी? मां मुस्कुराते हुए बताती हैं कि उन्होंने 52 साल की उम्र में, सिर्फ छह महीनों में, यूट्यूब से अपनी पहली कमाई की है. ये उनके जीवन का बहुत बड़ा पल था.

सिर्फ पैसे की नहीं, आत्मसम्मान की जीत

ये पल केवल कमाई का नहीं था. ये उस महिला के लिए अपने दम पर कुछ करने की खुशी थी. कई लोगों ने इसे मेहनत, धैर्य और खुद पर भरोसे की मिसाल बताया. उम्र के इस पड़ाव पर कुछ नया शुरू करना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने ये कर दिखाया.

उम्र नहीं, मेहनत मायने रखती है

वीडियो में लिखा संदेश था कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती. ये बात इस कहानी में साफ दिखाई देती है. बेटी ने भी छोटे से वाक्य में अपनी भावना जताई और लिखा कि उसे अपनी मां पर गर्व है.

इस वीडियो पर यूट्यूब क्रिएटर्स इंडिया के आधिकारिक अकाउंट ने भी टिप्पणी की. उन्होंने इस सफर को प्रेरणादायक बताया और खुशी जताई कि वे इस यात्रा का हिस्सा बने.

लोगों की दिल से आई प्रतिक्रियाएं

वीडियो देखने के बाद लोगों ने खूब प्यार जताया. किसी ने कहा कि उम्र सिर्फ एक संख्या है. किसी ने लिखा कि ये बहुत प्रेरणा देने वाला पल है. कई लोगों ने माना कि कुछ नया शुरू करने में कभी देर नहीं होती.
 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: इन 5 राशियों की आज होगी मौज, खुलेगा किस्मत का ताला, जानें अपना हाल

Today's Horoscope 30 March 2026: आज हफ्ते का पहला दिन है. ऐसे में हर कोई…

March 30, 2026

Today’s Weather 30 March 2026: आज यूपी में मौसम लेगा करवट, लखनऊ नोएडा में बारिश के आसार

Today's Weather 30 March 2026: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम काफी बदल रहा है.…

March 30, 2026

धर्म से ऊपर इंसानियत! हिंदू भाइयों ने पेश की अनोखी मिसाल; ईदगाह के लिए दान कर दी अपनी जमीन

land donated to idgah: करीब 7,000 की आबादी वाले इस गांव में स्थित ईदगाह काफी…

March 29, 2026

शूटिंग के दौरान हुआ हादसा! एक्टर की हुई दर्दनाक मौत; इंडस्ट्री में शोक की लहर

Rahul Arunodoy Banerjee Death: राहुल ओडिशा के तालसरी बीच पर एक टीवी शो की शूटिंग…

March 29, 2026

DMK Manifesto 2026: स्टालिन का मास्टरस्ट्रोक! फ्री लैपटॉप से 2000 रुपये मदद तक, DMK के घोषणापत्र में क्या खास?

Tamil Nadu Election 2026: घोषणापत्र में तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने…

March 29, 2026

UP Teacher Recruitment 2026: यूपी में 24,000+ शिक्षक भर्तियां जल्द, नया पोर्टल होगा लाइव; यहां समझें सारी डिटेल्स

UP Education Service Commission: नई भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार किए गए ई-अधियाचन पोर्टल का…

March 29, 2026