Categories: धर्म

Ganesh chaturthi 2025: 26 या 27 अगस्त कब है गणेश चतुर्थी? यहाँ दूर करें अपनी उलझन, जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त!

Ganesh chaturthi 2025: भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था। हर साल इस गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की स्थापना की जाती है और 10 दिनों तक उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं गणेश स्थापना उत्सव कब शुरू होगा और गणेश विसर्जन कब होगा?

Published by Shivani Singh

Ganesh chaturthi 2025: भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था। हर साल इस गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की स्थापना की जाती है और 10 दिनों तक उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। भक्तगण 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। हर साल 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव पूरे देश में, खासकर महाराष्ट्र में, धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं गणेश स्थापना उत्सव कब शुरू होगा और गणेश विसर्जन कब होगा?

गणेश स्थापना 2025 शुभ मुहूर्त

आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि 26 अगस्त को दोपहर 01:54 बजे शुरू होगी और 27 अगस्त को दोपहर 03:44 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाई जाएगी और इसी दिन गणेश स्थापना भी की जाएगी।

Related Post

27 अगस्त को गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक रहेगा। गणेश विसर्जन 10 दिन बाद, 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा।

Mahalaxmi Vrat 2025: 16 दिनों की साधना, देवी के आशीर्वाद से घर में आएगी समृद्धि, करें ये उपाय

गणेश स्थापना पूजा विधि

  • गणेश जी को घर लाने से पहले, पूजा स्थल को अच्छी तरह साफ़ करें और उसे फूलों, रंगोली और अन्य सजावटी वस्तुओं से सजाएँ।
  • शुभ मुहूर्त में, भगवान गणेश की मूर्ति को एक वेदी पर स्थापित करें।
  • वेदी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएँ।
  • हाथ में जल, फूल और चावल लेकर व्रत या पूजा का संकल्प लें।
  • फिर  ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करके भगवान गणेश का आह्वान करें।
  • भगवान गणेश की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएँ।
  • फिर उन्हें नए वस्त्र और आभूषण पहनाएँ।
  • भगवान गणेश को उनका प्रिय भोग मोदक और लड्डू अर्पित करें।
  • इसके साथ ही उन्हें दूर्वा, लाल फूल और सिंदूर भी अर्पित करें।
  • अंत में, पूरे परिवार के साथ भगवान गणेश की आरती करें।

vastu sashtra: क्या घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल उतारना शुभ होता है? जानिए फायदे और नुकसान

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026