Categories: धर्म

Vivah Shubh Muhurat 2025: इस साल November और December के इन दिनों में है विवाह करने के सबसे शुभ मुहूर्त, अभी नोट करें डेट

Vivah Shubh Muhurat 2025: देवउठनी एकादशी पर 4 महीने के चातुर्मास का समापन होता है. इसलिए इस दिन से सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है. चलिए जानते हैं यहां साल 2025 के नवंबर और दिसंबर में शादी के सबसे शुभ मुहूर्त

Published by chhaya sharma

November And December Vivah Shubh Muhurat 2025:  हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को करने के लिए शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त को जरूर देखा जाता है, फिर चाहे वो पूजा हो, मुंडन हो, सगाई हो, नामकरण हो, गृह प्रवेश हो या फिर विवाह.  वैसे तो सभी कार्य जीवन में महत्वपुर्ण होते हैं, लेकिन शादी का दिन हर व्यक्ति के लिए बेहद खास होता है. इसलिए हर कोई अपनी शादी शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त में करता है और विवाह  भी एक ऐसा मांगलिक कार्य है, जिसे सिर्फ शुभ मुहूर्त में ही करना अच्छा माना जाता है. 

साल 2025 के नवंबर और दिसंबर में शादी का शुभ मुहूर्त 

देवउठनी एकादशी को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना गया है. क्योंकि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन यानी देवउठनी एकादशी पर 4 महीने के चातुर्मास का समापन होता है. इसलिए इस दिन से सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है. साल 2025 में देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को है. ऐसे में देवउठनी एकादशी के बाद नवंबर और दिसंबर में विवाह के लिए कई सारे शुभ मुहूर्त मिलेंगे. चलिए जानते हैं यहां साल 2025 के नवंबर और दिसंबर में शादी के सबसे शुभ मुहूर्त 

नवंबर 2025 विवाह मुहूर्त (November 2025 Vivah muhurat)

नवंबर का महीना शादियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है.क्योंकि इस महीने में शादी के लिए कई शुभ तिथियां मिलने वाली हैं –

  • 2 नवंबर 2025
  • 3 नवंबर 2025
  • 5 नवंबर 2025
  • 8 नवंबर 2025
  • 12 नवंबर 2025
  • 13 नवंबर 2025
  • 16 नवंबर 2025
  • 17 नवंबर 2025
  • 18 नवंबर 2025
  • 21 नवंबर 2025
  • 22 नवंबर 2025
  • 23 नवंबर 2025
  • 25 नवंबर 2025
  • 30 नवंबर 2025

दिसंबर 2025 में विवाह मुहूर्त (December 2025 Vivah muhurat)

दिसंबरके महीने में विवाह के लिए कम शुभ मुहूर्त हैं, क्योंकि इस महीने में सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते है, जिससे खरमास की शुरुआत हो जाती है. खरमास के चलते सूर्य का तेज कम होता है और इस दौरान विवाह करना अच्छा नहीं माना जाता है. 

Related Post
  • 4 दिसंबर 2025
  • 5 दिसंबर 2025
  • 6 दिसंबर 2025

दिसंबर खरमास 2025

खरमास 15 दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति पर समाप्त होगा. खरमास उसे कहते हैं, जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करता है. इस दौरान  विवाह, गृह प्रवेश, या नए वाहन खरीदने जैसे सभी मांगलिक कार्यों में विराम लग जाता है. खरमास एक महीने के लिए रहता है और इस समय सूर्य की गति धीमी हो जाती है और बृहस्पति की ऊर्जा कमजोर हो जाती है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026