Categories: धर्म

Tulsi Pujan Diwas 2025: 24 या 25 दिसंबर, कब है तुलसी पूजन दिवस? जानें सही डेट और पूजन विधि

Tulsi Pujan Diwas 2025: तुलसी पूजन को बहुत विशेष माना गया है. साल में दो दिन पूजन के लिए विशेष हैं.जानते हैं दिसंबर में कब है तुलसी पूजन, जानें इस दिन का महत्व और पूजन विधि.

Published by Tavishi Kalra

Tulsi Pujan Diwas 2025: हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है. तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिया कहा जाता है. हर साल दिसंबर माह में एक दिन तुलसी पूजन दिवस के लिए विशेष माना गया है. जानते हैं 24 या 25 दिसंबर किस दिन मनाया जाएगा यह दिवस और क्या है इस दिन का महत्व.

तुलसी एक पौधा नहीं बल्कि मां लक्ष्मी के स्वरूप है. हर रोज तुलसी पर जल चढ़ाना और उनकी पूजा अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. हिंदू धर्म में दो दिन तुलसी पूजन के लिए विशेष माने गए हैं. पहला तुलसी विवाह का दिन और दूसरा तुलसी पूजन दिवस का दिन. हिंदू धर्म में तुलसी पूजन के लिए कार्तिक मास को भी विशेष माना गया है. इस पूरे मास में तुलसी पूजा करने से घर-परिवार में खुशहाली का आगमन होता है.

कब है तुलसी पूजन दिवस ?

25 दिसंबर, गुरुवार को तुलसी पूजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा. इस दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. 

Related Post

तुलसी को बहुत फायदेमंद माना गया है. इसमें अनेक औषधीय गुण होते हैं, जो वायु को शुद्ध करते हैं. कीटाणुओं का खत्म करते हैं. इससे पाचन तंत्र सुधरता है.

तुलसी पूजन दिवस पूजन विधि (Pujan Vidhi)

  • इस दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें.
  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें.
  • तुलसी को सजाएं,तुलसी के पौधे को लाल चुनरी और फूलमाला अर्पित करें.
  • तुलसी की पूजा-अर्चना करें, देसी घी का दीपक जलाएं और आरती करें, दीपक के नीचे अक्षत (चावल) रखें.
  • तुलसी के मंत्रों का जाप करें.
  • भोग और प्रसाद अर्पित करें.

Shattila Ekadashi 2026: साल 2026 की पहली एकादशी कब? जानें सही डेट और इस एकादशी का महत्व

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

ISRO vs DRDO: ईसीई इंजीनियरों के लिए कौन सा करियर बेहतर? जानिए किसमें है ज्यादा स्कोप

ISRO vs DRDO: ECE इंजीनियरों के लिए ISRO और DRDO दोनों ही शानदार करियर विकल्प…

March 23, 2026

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च से बदलेगा चंद्रमा का राशि स्थान, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च 2026 की सुबह चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च…

March 23, 2026

IPL 2019 Final: 1 गेंद, 2 रन… और खत्म हो गया मैच! ऐसा फाइनल पहले कभी नहीं देखा

lasith malinga last ball: मुंबई इंडियंस 'MI' और चेन्नई सुपर किंग्स 'CSK' के बीच यह…

March 23, 2026

गोवा से छोटा लेकिन कमाई के मामले में ये देश मचा रहा तहलका, हर इंसान की आमदनी कर देती दंग

Singapore Facts: दुनिया में कई ऐसे देश है जो काफी अमीर है लेकिन आज जो…

March 23, 2026

IPL 2026: आकाश दीप के बाद, KKR का नया दांव; विदर्भ के इस लेफ्ट-आर्म गेंदबाज़ को मिला मौका

Kolkata Knight Riders: IPL 2022 की नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदे जाने के…

March 23, 2026