Surya Grahan 2025: साल 2025 का आखिरी सूर्यग्रहण आज, आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ सवालों के जवाब

Solar Eclipse 2025 GK Quiz: साल 2025 का आखिरी सूर्यग्रहण आज यानि कि 21 सितंबर को है. ये रात को 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर देर रात 3 बजकर 33 मिनट तक दिखेगा. अगर आपको भी इस ग्रहण के बारे में विस्तार से जानना है तो इनखबर आपके लिए लेकर आया है एक क्वीज जिसमें सूर्य ग्रहण से जुड़े कुछ आसान सवाल और उनके जवाब दिए हुए हैं.

Published by Shivi Bajpai

Surya Grahan 2025 GK Quiz: साल 2025 में लगने वाले सूर्य ग्रहण खगोलशास्त्र और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.सूर्य ग्रहण से जुड़ी सामान्य ज्ञान (GK) जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओं और क्विज़ के लिए भी उपयोगी होती है.इसमें सूर्य ग्रहण कैसे और क्यों होता है, कितने प्रकार के ग्रहण होते हैं, 2025 में सूर्य ग्रहण की तिथियां और भारत में इसकी दृश्यता जैसे प्रश्न शामिल हो सकते हैं.ऐसे क्विज़ छात्रों की जानकारी को बढ़ाने के साथ-साथ विज्ञान और ज्योतिष दोनों की समझ को मजबूत करते हैं.इसलिए Surya Grahan 2025 GK Quiz के माध्यम से आप ग्रहण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां रोचक तरीके से जान सकते हैं.

प्र.1. साल 2025 में सूर्य ग्रहण कब पड़ रहा है?
उत्तर 1. साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को पड़ने वाला है.

प्र.2. क्या भारत में ये सूर्यग्रहण दिखेगा?
उत्तर 2. साल का आखिरी सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा क्योंकि ये रात के 10 बजकर 59 मिनट से देर रात 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. भारत में इससे पहले सूर्य अस्त हो जाता है इसलिए इसका असर भारत पर नहीं पड़ेगा.

प्र.3. सूर्यग्रहण किन जगहों पर दिखेगा?
उत्तर 3. साल 2025 का आखिरी सूर्यग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है. ये भारत में तो नहीं दिखेगा पर विदेश में न्यूजीलैंड, पूरबी ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और पैसिफिक आइलैंड पर दिखेगा.

Related Post

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना के लिए मिट्टी का कलश क्यों माना जाता है शुभ?

प्र.4. सूर्यग्रहण क्यों होता है?

उत्तर 4. सूर्य ग्रहण तब होता है जब अमावस्या के दिन चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और अपनी छाया पृथ्वी पर डाल देता है. इस स्थिति में सूर्य की रोशनी आंशिक या पूर्ण रूप से ढक जाती है और कुछ समय के लिए सूर्य का दृश्य आंशिक, पूर्ण या वलयाकार रूप में दिखाई देता है.यानी सूर्य ग्रहण तब होता है जब तीनों खगोलीय पिंड सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं.

प्र.5. क्या भारत में लगेगा सूतक काल?
उत्तर 5. भारत में ये सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा क्योंकि ये रात के 10 बजकर 59 मिनट से देर रात 3 बजकर 33 मिनट तक दिखेगा, जिस वक्त भारत में सूर्यअस्त हो चुका होता है. इसलिए भारत में सूतक काल भी नहीं माना जाएगा.

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के व्रत पर क्या खाएं, क्या न खाएं, जानें यहां

Shivi Bajpai

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026