Categories: धर्म

Maa Durga kaise Bani Mahishashur Mardini: नवरात्रि के पावन अवसर पर जानिए, मां दुर्गा को महिषासुर मर्दिनी क्यों कहते हैं?

Maa Durga kaise Bani Mahishashur Mardini: साल 2025 में शारदीय नवरात्रि का त्योहार 22 सितंबर से शुरू हो गया है. ये पर्व मां दुर्गा के नौ रूपों की आस्था का प्रतीक है. मां दुर्गा से जुड़ी कई कहानियां आपने सुनी होंगी कि मां ने कैसे महिषासुर राक्षस का वध किया और वो संसार को एक दानव से मुक्ति दिलाई. तो आइए जानते हैं कि मां दुर्गा कैसे बनी महिषासुर मर्दिनी?

Published by Shivi Bajpai

Mahishashur Mardini Story: विजयदशमी के दिन जहां एक तरफ भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था, तो वहीं मां दुर्गा ने राक्षस महिषासुर का वध किया था. देवी भागवत के कथा के अनुसार नौ दिनों तक मां दुर्गा और महिषासुर के बीच युद्ध होता रहा और दसवें दिन यानी कि विजयदशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा ने भगवान शिव के त्रिशूल से महिषासुर का वध कर दिया. यही कारण है कि मां दुर्गा को महिषासुर मर्दिनी के नाम से भी जाना जाता है.

महिषासुर को ब्रह्म जी का था वरदान

पौराणिक कथा के अनुसार दैत्यराज महिषासुर के पिता रंभ भी एक असुर था. ऐसा माना जाता है कि रंभ को एक भैंस से प्रेम हो गया जो जल में रहती थी. रंभ और भैंस के संयोग से महिषासुर का जन्म हुआ. यही कारण है कि महिषासुर इंसान और भैंस दोनों का रूप धारण करने की शक्ति रखता था. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महिषासुर ने कठोर तपस्या कर सृष्टिकर्ता ब्रह्मा से वरदान प्राप्त किया था. ब्रह्म जी ने उसे वरदान दिया कि उस पर कोई भी देवता और दावन विजय प्राप्त नहीं कर पाएगा.

Related Post

मां दुर्गा का अवतरण

ब्रह्मदेव से वरदान मिलने के बाद महिषासुर स्वर्ग लोक में उत्पात मचाने लग गया. उसने इंद्र को परास्त करके स्वर्ग पर कब्जा कर लिया था. सभी देवताओं को वहां से बाहर निकाल दिया और वहां पर अपना शासन चलाने की कोशिश करने लग गया. सभी देवगण इससे परेशान होकर त्रिमूर्ति ब्रह्म, विष्णु और महेश के पास गए और अपनी समस्या बताई. लेकिन ब्रह्म जी के वरदान के कारण स्वयं ब्रह्म, विष्णु और महेश भी महिषासुर को हरा नहीं सके. पर ये वरदान केवल देवताओं और दानव के लिए था पर मां दुर्गा तो देवी थी इसलिए वो महिषासुर का वध करने में सफल हो गई है.

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि व्रत के दौरान पीरियड्स आने पर क्या करें?

महिषासुर का वध

त्रिदेवों के शरीर से शक्ति पुंज निकल कर एकत्रित हुए. इस शक्ति पुंज ने मां दुर्गा का रूप धारण कर लिया. सभी देवताओं ने मां दुर्गा को अपनी-अपनी शक्ति और अस्त्र-शस्त्र प्रदान किए. नौ दिनों तक चलने वाले इस युद्ध के बाद और विजयदशमी के दिन महिषासुर का वध कर दिया.

Shardiya Navratri 2025 Day 2: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन आज कैसे करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र और आरती

Shivi Bajpai

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026