Home > धर्म > Raksha Bandhan 2025: इस एक चीज के बिना अधूरी रह जाएगी आपकी पूजा थाली, जानें क्या-क्या रखना है जरूरी, नहीं तो रिश्तें में आ सकती है दरार!

Raksha Bandhan 2025: इस एक चीज के बिना अधूरी रह जाएगी आपकी पूजा थाली, जानें क्या-क्या रखना है जरूरी, नहीं तो रिश्तें में आ सकती है दरार!

Raksha Bandhan 2025 Puja Thali: रक्षाबंधन का त्यौहार बेहद खास होता है। इस साल यह त्यौहार 9 अगस्त को मनाया जाने वाला है। आईए जानते हैं कि इस दिन आप अपनी राखी थाली में किन-किन चीजों को रख सकती हैं?

By: Preeti Rajput | Published: August 8, 2025 10:57:36 AM IST



Raksha Bandhan 2025 Puja Thali: रक्षाबंदन के दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती है। इसके लिए सबसे पहले वह अपनी राखी की थाल सजाती हैं। राखी की थाल कभी-भी अधूरी नहीं रहनी चाहिए, वरना इसका परिणाम अच्छा नहीं माना जाता है। 

इन चीजों को रखें थाल में

  • रक्षा सूत्र- राखी की थाली में सबसे पहले रक्षा सूत्र रख लें। साथ में दीया भी जलाकर रखें और भाई की आरती उतार लें। 
  • तिलक- पूजा की थाली में तीलक की रोली या कुमकुम जरूर रखें लें। फिर भाई के माथे पर कुमकुम से तिलक करें। 
  • चावल – थाली में अक्षत या चावल के दाने भी रखें। तीलक के बाद अक्षत माथे पर लगाएं। 
  • फूल और नारियल- थाली में फूल और नारियल का होना भी बेहद जरूरी है। 
  • मिठाई- राखी बांधने के बाद भाई का मुंह मीठा कराने के लिए थाली में मिठाई का होना भी जरूरी है। इसके लिए आप अपने भाई के पसंद की मिठाई रख सकते हैं। 
  •  लुंबा रखें- भाई की राखी के साथ भाभी के लिए भी लुंबा थाली में जरूर रखें। ननद अपनी भाभी को लुंबा बांधती है। यह ननद और भाभी के रिश्ते का प्रतीक होता है। 

Raksha Bandhan 2025: भाग्य बदलने का दिन है रक्षाबंधन! अपने प्यारे भाई की राशि के हिसाब से ही बांधे राखी, चमक उठेगी किस्मत

राखी बांधने का शुभ मुहर्त

हिंदू कैलेंडर के मुताबिर सावन पूर्णिमा को रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार सावन की पूर्णिमा 8 अगस्त को दोपहर 2:12 से शुरू होगा और  रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 7 घंटे 37 मिनट की ही है। इसी मुहूर्त में आपकों अपने भाई की कलाई पर राखी बांधनी है।  
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Advertisement