Categories: धर्म

Raksha Bandhan 2025: इस समय ही बांधे राखी, नहीं तो मुसीबत में पड़ सकती है भाई की जान, दो घंटे तक रहेगा राहुकाल, जान लें क्या होगा शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2025: रक्षा बंधन हिंदुओं ला सबसे शुभ और सबसे पवित्र त्यौहार माना जाता है,ये त्योहार भाई बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाता है। ये पर्व सावन के महीने में पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं।

Published by Heena Khan

Raksha Bandhan Rahu Kaalरक्षा बंधन हिंदुओं ला सबसे शुभ और सबसे पवित्र त्यौहार माना जाता है,ये त्योहार भाई बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाता है। ये पर्व सावन के महीने में पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। इतना ही नहीं इस दौरान बदले में भाई अपनी बहन की जीवन भर रक्षा करने का वादा भी करता है। सिर्फ यही नहीं, वो उसे तोहफे में  कुछ पैसे या गिफ्ट भी देता है। रक्षा बंधन पर केवल राखी का ही महत्व नहीं है, बल्कि परिवार और रिश्तों में मधुरता लाने के लिए दान-पुण्य, पूजा-पाठ जैसे पुण्य काम भी किए जाते हैं। 

इस साल बढ़ रहा शुभ संयोग

वैसे तो भारत में हर साल राखी बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह लोगों में सामाजिक एकता और सद्भाव की भावना को बढ़ावा देता है। वहीँ इस साल रक्षा बंधन 9 अगस्त 2025 को है। खास बात ये है कि इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो इस त्यौहार के महत्व को को बढ़ा देते हैं। वहीँ खास बात यह है कि इस साल राखी पर भद्रा का साया नहीं है। लेकिन राहु काल के कारण राखी बांधने का सही समय क्या है, ये जानना बेहद जरूरी है। तो आइए जान लेते हैं राखी बाँधने का शुभ मुहर्त क्या है? 

धारदार हथियार से काट डाला Huma Qureshi का भाई, निजामुद्दीन में सिर्फ इस बात पर भड़क गया पड़ोसी, मिनटों में बना राक्षस, और फिर…

Related Post

जानिए राहुकाल का समय

पंचांग के अनुसार, सावन की पूर्णिमा पर सूर्योदय से पहले ही भद्रा समाप्त हो जाएगी। यह 8 अगस्त को दोपहर 02:12 बजे शुरू होगी और अगले दिन सुबह 01:52 बजे समाप्त होगी। चूँकि इस दिन सूर्योदय सुबह 05:47 बजे होगा, इसलिए रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भद्रा का साया मान्य नहीं होगा। वहीँ ज्योतिषियों का कहना है कि, रक्षाबंधन पर राहुकाल सुबह 9:07 बजे से 10:47 बजे तक रहेगा। ऐसे में इस दौरान अपने भाई को राखी बाँधने से बचें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, राहुकाल के दौरान कोई भी नया और शुभ काम नहीं करना चाहिए। यह उचित नहीं है।

जानिए राखी बाँधने का सही समे

ज्योतिषियों का कहना है कि, रक्षाबंधन पर राखी बाँधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:47 बजे से शुरू होगा। यह समय इस दिन दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। लेकिन मध्य काल में सुबह 9:07 बजे से 10:47 बजे तक राहु काल है, इसलिए आप इस समय को छोड़कर अपने भाई को राखी बाँध सकती हैं।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026