Categories: धर्म

इस मूलांक की लड़कियां लव मैरिज मे होती हैं सफल, पति से दिलो-जान से करती हैं प्यार, लेकिन सास के साथ बना रहता है तनाव

Mulank 3 Numerology: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 माना जाता है। इन तारीखों में जन्मी लड़कियों को उनके पति तो बहुत प्यार करते हैं, लेकिन जब बात सास की आती है तो इनके बीच अनबन हो जाती है।

Published by

Mulank 3: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक के माध्यम से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातों का पता लगाया जा सकता है। मूलांक केवल एक अंक नहीं है, बल्कि इसकी मदद से व्यक्ति के स्वभाव, सोच, करियर, रिश्ते और जीवन की दिशा के बारे में जाना जा सकता है। ऐसे में आज हम उन लड़कियों के बारे में जानेंगे जिनका प्रेम विवाह होता है।

कौन सा है ये मूलांक

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 माना जाता है। इनका स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस मूलांक के लोग साहसी होने के साथ-साथ उत्साही भी होते हैं, एक बार जो ठान लेते हैं, उसे करके दिखाते हैं। चाहे कितनी भी मुश्किलों का सामना करना पड़े, ये हार नहीं मानते।
मूलांक 3 वाले लोग बहुत रचनात्मक होते हैं। इतना ही नहीं, ये धार्मिक कार्यों में भी काफी रुचि लेते हैं। पूजा-पाठ में इनकी काफी रुचि होती है।

इनको मिलता है प्यार में धोखा

मूलांक 3 वालों के प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो, हालाँकि इन्हें प्यार में धोखा मिलने की संभावना ज़्यादा होती है, लेकिन मूलांक 3 वाली लड़कियां प्रेम विवाह में काफी सफल होती हैं। इन लड़कियों के पति इनसे बेहद प्यार करते हैं। मूलांक 3 वाली लड़कियां अपने जीवनसाथी के प्रति बेहद वफ़ादार होती हैं।

इस मूलांक की लड़कियां बनती है अधिकारी, शोहरत-दौलत की मालकिन बनने का सपना करती है पूरी? जानें कौन सा है वो मूलांक

Related Post

इन तारीखों की लड़कियां करती है प्रेम विवाह

इन तारीखों में जन्मी लड़कियां प्रेम विवाह में ज़्यादा विश्वास रखती हैं। ऐसे में प्रेम विवाह के बाद भी ये अपने पति से दिलो-जान से प्यार करती हैं और जीवन भर रोमांस बनाए रखती हैं। ये अपने पति के लिए परफेक्ट साबित होती हैं।

बीवी के इशारों पर चलते हैं इस मूलांक के लड़के, हर फैसले में पत्नी की चलती है मर्जी, जानें कैसी होती है इनकी लव लाइफ!

पति का मिलता है पूरा प्यार

इन तारीखों में जन्मी लड़कियों को उनके पति तो बहुत प्यार करते हैं, लेकिन जब बात सास की आती है तो इनके बीच अनबन हो जाती है। अक्सर देखा जाता है कि मूलांक 3 वाली लड़कियों की अपनी सास से नहीं बनती। दरअसल, ये अपनी बात साफ़ तौर पर रखती हैं, इसलिए इनकी अपनी सास से नहीं बनती।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Published by

Recent Posts

Silver Price Today 16 March: मौका है लपक लो… गिर गए चांदी के दाम, इस शहर में सबसे सस्ती

Silver Price Today 16 March: विदेश में चल रहे वॉर के चक्कर में पहले सोने-चांदी…

March 16, 2026

Sinners Streaming Platform: किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म ‘सिनर्स’, कमजोर है दिल तो जरा सावधान!

Sinners Streaming Platform : ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली और 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली…

March 16, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च कब है राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: इस साल राम नवमी का त्योहार कब है, लोग इस त्योहार को…

March 16, 2026