Categories: धर्म

Narak Chaturdashi 2025: आज छोटी दिवाली पर कितने दीए किस दिशा में जलाने चाहिए?, जानें यहां दीपदान का सबसे मुहूर्त

Narak Chaturdashi 19 October 2025 Deep Daan Muhurat: आज नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली का त्योहार पूरे भारत में मनाया जा रहा हैं. छोटी दिवाली के दिन घर के अलग-्लग स्थान पर दिए जलाते. साथ ही आज यमराज की पूजा भी की जाती है और यम के नाम का दीपक भी जलाया जाता हैं. चलिए जानते हैं यहां नरक चतुर्दशी पर कितने दीपक जलाने चाहिए और यम के नाम का दीपक किस दिशा में जलाना रहेगा शुभ.

Published by chhaya sharma

Narak Chaturdashi 2025: आज नरक चतुर्दशी का त्योहार है, जिसे छोटी दिवाली भी कहा जाता हैं. इस दिन लोग  गणेश-लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ यमराज का ध्यान करते हैं इस दिन घर के अलग-अलग स्थान पर दीपक जलाया जाता है. साथ ही आज के दिन यम के नाम का दीपक भी जलाया जाता है. चलिए जानते हैं यहां नरक चतुर्दशी पर कितने दीपक जलाने चाहिए और यम के नाम का दीपक किस दिशा में जलाना रहेगा शुभ.

छोटी दिवाली पर कितने दीपक जलाने चाहिए?

छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी के दिन 14 दीये जलाना शुभ माना गया है, इन दीयों को पूजा घर में, किचन में, तुलसी के पास में, मुख्य द्वार में, छत में, बाथरूम व पानी के स्थान अलग-अलग स्थानों पर दीपक जलाना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है.

नरक चतुर्दशी पर यम के नाम का दीपक किस दिशा में जलाएं?

छोटा दिवाली में जलाए जाने वाले 14 दीयों में से एक दिया यम के नाम का होता है. जो सरसों के तेल का होता है. यम दीपक को पूरे घर में घुमाना चाहिए और फिर घर की दक्षिण दिशा में साफ स्थान पर रखना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से मृत्यु के देवता यमराज की कृपा मिलती है और परिवार की अकाल मृत्यु से रक्षा होती है.

छोटी दिवाली पर दीयों में तेल या घी किसका प्रयोग करते हैं?

छोटी दिवाली पर दीयों में सरसों के तेल का प्रयोग किया जाता है. यम दीप में भी सरसों के तेल का प्रयोग करना चाहिए. वहीं मंदिर में जलने वाले दीए में घी का प्रयोग करना चाहिए.

Related Post

नरक चतुर्दशी दीप दान का शुभ मुहूर्त 2025?

नरक चतुर्दशी पर दीप दान के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से शाम 06 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा दीप दान के लिए दूसरा शुभ मुहूर्त शाम 05:47 से शाम 07:03 बजे तक रहेगा.

यमराज के लिए दीपक जलाने का मंत्र क्या है?

मृत्यु देवता यमराज के लिए दीपक जलाते समय

“मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन श्यामया सह. त्रयोदशी दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम ॥” मंत्र का जाप करना लाभकारी माना गया है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026