Categories: धर्म

इस मूलांक की लड़कियों को मिलता है मनपसंद जीवनसाथी,ससुराल मे चलता है इनका दबदबा,पति से मिलता है प्यार और सम्मान

Mulank 6 Personality: अंक ज्योतिष में हर व्यक्ति का स्वभाव और भाग्य उसकी जन्मतिथि के मूलांक से जुड़ा होता है। मूलांक का अर्थ है किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों को जोड़ने पर प्राप्त होने वाला अंक। ऐसा माना जाता है कि मूलांक के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव, करियर, प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है।

Published by

Mulank 6 Personality: अंक ज्योतिष में हर व्यक्ति का स्वभाव और भाग्य उसकी जन्मतिथि के मूलांक से जुड़ा होता है। मूलांक का अर्थ है किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों को जोड़ने पर प्राप्त होने वाला अंक। ऐसा माना जाता है कि मूलांक के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव, करियर, प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। कहा जाता है कि कुछ विशेष मूलांक वाली लड़कियां इतनी भाग्यशाली होती हैं कि उन्हें हमेशा अपना मनपसंद वर मिलता है। शादी के बाद उन्हें अपने ससुराल से भी खूब प्यार और सम्मान मिलता है, मानो वह उनका मायका हो। आइए जानते हैं।

भावुक और प्यार करने वाली होती हैं

यह मूलांक है 6। जिन लड़कियों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ रहता है, उनका मूलांक 6 माना होता है। बता  दे कि, इन लड़कियों का व्यक्तित्व बेहद ही आकर्षक होता है।लोग इन्हें जल्दी पसंद कर लेते हैं, ये दिल से बहुत भावुक और प्यार करने वाली होती हैं।ये लड़कियां बहुत भावुक और देखभाल करने वाली होती हैं। ये अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों की खुशी के लिए कुछ भी कर सकती हैं। अंक 6 की लड़कियां बहुत रोमांटिक होती हैं। ये अपने साथी को खुश करने की हर संभव कोशिश करती हैं। इनके रिश्ते गहरे और स्थायी होते हैं।

Related Post

परिवार से करती है बेहद प्यार

शादी के बाद, ये अपने ससुराल में सबका ख्याल रखती हैं और परिवार को एकजुट रखती हैं। अक्सर इनकी शादी अपने मनपसंद वर से होती है और इनका पति इन्हें बहुत सम्मान और प्यार देता है। इनकी मधुर वाणी और मिलनसार स्वभाव के कारण, इनके ससुराल वाले इन्हें अपनी बेटी जैसा मानते है।अंक 6 वाली लड़कियां न केवल अपने पति के जीवन में खुशियाँ लाती हैं, बल्कि अपने पूरे परिवार में भी सुख-शांति का वातावरण बनाती हैं। इनका भाग्य इतना उज्ज्वल होता है कि शादी के बाद भी इन्हें घर जैसा प्यार और सम्मान मिलता है।

इस मूलांक की लड़कियां होती है सास की चहेती,पति के लिए होती है राजकुमारी,ससुराल वालों के दिलों पर करती है राज

देवी लक्ष्मी का बना रहता है इनपर कृपा

शुक्र ग्रह धन, वैभव और समृद्धि की देवी लक्ष्मी का प्रतीक है। देवी लक्ष्मी की कृपा से अंक 6 की लड़कियों को अक्सर धन की कमी नहीं होती। ये अपनी मेहनत, बुद्धि और आकर्षण से अपार धन की मालकिन बन जाती हैं।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।
Published by

Recent Posts

क्या सच में 31 दिसंबर को सस्ती मिलती है कार, जानें कितनी कम हो जाती है कीमत?

Car Buyers: कई लोग जो नई कार खरीदने की योजना बना रहे होते हैं, उन्हें…

March 7, 2026