Categories: धर्म

Margashirsha Purnima 2025: इस दिन रखा जाएगा साल 2025 की आखिरी पूर्णिमा का व्रत, नोट करें डेट और पूजन विधि

Margashirsha Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अति महत्वपूर्ण तिथि माना गया है. साल 2025 की आखिरी पूर्णिमा जल्द आने वाली है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान का विशेष महत्व है.

Published by Tavishi Kalra

Margashirsha Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत विशेष माना गया है. पूर्णिमा तिथि के दिन व्रत, जप-तप और दान का विशेष महत्व होता है. इंगलिश कैलेंडर के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा साल की आखिरी पूर्णिमा तिथि होती है. इसके बाद नए साल में पौष पूर्णिमा पड़ती है.

साल 2025 में मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा 4 दिसंबर, 2025 गुरुवार के दिन पड़ रही है. इस दिन दान का विशेष महत्व है. इस दिन घर, परिवार में सुख, शांति और खुशहाली के लिए दान पुण्य जरूर करें.

सर्दियों में पड़ने वाली मार्गशीर्ष पूर्णिमा में स्नान और दान की परंपरा चली आ रही है.  इस दिन किसी पवित्र तीर्थ स्नान या घर में नहीने के पानी में गंगाजल डाल कर स्नान करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है.

Related Post

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 तिथि

पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 4 दिसंबर, 2025 को सुबह 08 बजकर 37 मिनट पर होगी.
पूर्णिमा तिथि समाप्त 5 दिसंबर 2025 को सुबह 04 बजकर 43 मिनट पर होगी.
पूर्णिमा के दिन चन्द्रोदय का समय शाम 04 बजकर 35मिनट रहेगा.

पूर्णिमा व्रत  पूजन विधि

  • पूर्णिमा व्रत के दिन सुबह के समय पवित्र नदी में स्नान करें.
  • नदी में स्नान ना कर पा रहे हो तो घर पर ही जल में गंगाजल डालकर स्नान करें.
  • व्रत का संकल्प लें.
  • व्रत के संकल्प के बाद गणेश जी की पूजा और कलश पूजन करें.
  • देवी पार्वती सहित भगवान शिव की विधि से पूजा-अर्चना करें.
  • भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और चन्द्रदेव का पूजन भी करें.
  • व्रत का पूरे नियम से पालन करें,
  • भगवान का ध्यान, जप, भजन आदि करें.
  • संध्याकाल में चन्द्रदेव को अर्घ्य अर्पित कर उनका पूजन करें.
  • श्रद्धापूर्वक पूर्णिमा व्रत कथा का पाठ और श्रवण करें.
  • इस दिन सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन भी अत्यन्त शुभ माना जाता है.

Pradosh Vrat: भौम प्रदोष व्रत आज, इस मुहूर्त में करें प्रदोष व्रत की पूजा, नोट करें समय

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026