Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर गलती से भी ना करें ये काम, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत; पति पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़!

Karwa Chauth 2025 Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन व्रत पूरे विधि विधान के साथ रखना चाहिए। नहीं तो एक गलती आपके पति पर भारी पड़ सकती है। व्रत से पहले जरूर जान लें नियम

Published by Preeti Rajput

Karwa Chauth 2025: हर साल करवा चौथ (Karwa Chauth 2025) का व्रत सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं. इस साल महिलाएं ये व्रत 10 अक्तूबर को रखने वाली हैं. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह व्रत मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं करवा माता की पूजा करती हैं और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि के लिए कामना करती हैं. इस व्रत में चांद अहम भूमिका निभाता है. क्योंकि चांद को देखने के बाद ही व्रत खोला जा सकता है. 

Related Post

करवा चौथ के व्रत का समय

  • कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ: 10 अक्टूबर, रात 10:54 बजे
  • कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन: 10 अक्टूबर, शाम 7:38 बजे
  • इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 5:16 बजे से शाम 6:29 बजे तक
  • चंद्रोदय का समय: शाम 7:42 बजे होगा.

पापंकुशा एकादशी कब है? जानें इसका क्या महत्व है और व्रत रखने के नियम

किन बातों का रखें खास ख्याल? (Karwa Chauth Rules)

  • करवा चौथ व्रत सूर्योदय से पहले सरगी खाने से शुरू होता है. आप चांद निकलने के बाद ही व्रत तोड़ सकते हैं. इस दौरान पानी की एक बूंद भी नहीं पी जाती. अगर कोई महिला इस व्रत के दौरान गलती से पानी या भोजन खा लेती है, तो उसका व्रत टूट जाता है.
  • करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं के लिए सुहाग की वस्तुओं का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. ध्यान रहे कि आप गलती से भी अपनी सुहाग की वस्तुओं का दान न करें.
  • उपवास के दौरान दोपहर या दिन में सोने से बचना चाहिए.
  • इस दिन सुई, कैंची या चाकू जैसी नुकीली वस्तुओं का प्रयोग करने से बचें.
  • करवा चौथ का व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही पूरा माना जाता है. अगर किसी कारणवश आप चंद्रोदय से पहले व्रत तोड़ते हैं, तो आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा.
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026