Categories: धर्म

Kartik Purnima 2025 Date: कार्तिक पूर्णिमा कल, जानें-शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा के पर्व की हिंदू धर्म में बहुत मान्यता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, हर माह के शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि पर जो पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है, उसे कार्तिक पूर्णिमा कहते हैं. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. तो आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में विस्तार से.

Published by Shivi Bajpai

Kartik Purnima 2025: सनातन धर्म में हर तिथि का खास महत्व होता है. कार्तिक माह में कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाती है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रीहरि की उपासना करने से साधक को जीवन में सभी सुखों  की प्राप्ति होती है. इस दिन गंगा स्नान करने के बाद अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करने से धन लाभ की प्राप्ति होती है.

कार्तिक पूर्णिमा की सही तिथि क्या है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 04 नवंबर को रात 10  बजकर 36 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 05 नवंबर को शाम 06 बजकर 48 मिनट पर होगा. ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार कल यानी 05 नवंबर को मनाया जाएगा.

Related Post

कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त (Kartik Purnima 2025 Shubh Muhurat)

  • सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 28 मिनट पर
  • सूर्यास्त – शाम 05 बजकर 40 मिनट पर
  • चंद्रोदय- शाम 07 बजकर 20 मिनट पर
  • चंद्रास्त- नहीं
  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 46 मिनट से 05 बजकर 37 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 41 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 40 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि (Kartik Purnima Puja Vidhi)

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें.
  • मंदिर की सफाई करने के बाद चौकी पर पीला या लाल रंग का कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा को विराजमान करें.
  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा पर फूलमाला विराजमान करें.
  • इसके बाद दीपक जलाकर आरती करें और मंत्रों का जप करें
  • आप इस दिन विष्णु चालीसा का भी पाठ कर सकते हैं.
  • जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें.
  • फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं
  • फिर सभी को प्रसाद का वितरण करें.

Baikunth Chaturdashi 2025: आज है बैकुंठ चतुर्दशी, ऐसे करें आज पूजा, जानें यहां शुभ मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का अत्यंत पवित्र और शुभ महत्व माना गया है. कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. इस दिन गंगा स्नान करने से आपको विशेष फल की प्राप्ति होती है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है. 

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर 365 बाती का दीया जलाना क्यों होता है शुभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026