Categories: धर्म

Kalashtami 2026 Date: जनवरी 2026 में कालाष्टमी कब? जानें सही डेट और इस दिन का महत्व

Kalashtami 2026 Date: हिंदू धर्म में हर पर्व और व्रत का अपना अलग और विशेष महत्व है. कालाष्टमी का व्रत हर माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. जानते हैं नए साल में जनवरी में कालाष्टमी का व्रत कब पड़ रहा है.

Published by Tavishi Kalra

Kalashtami 2026 Date: कालाष्टमी को काला अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है और हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दौरान इसे मनाया जाता है. जनवरी माह में कालाष्टमी का व्रत 10 जनवरी, शनिवार के दिन पड़ रहा है.

कालाष्टमी के दिन भक्त भगवान कालभैरव की पूजा-अर्चना करते हैं.  भगवान कालभैरव शिवजी के रौद्र रूप हैं.  भक्त साल की सभी कालाष्टमी के दिन उनकी पूजा और उनके लिए उपवास करते हैं. सबसे मुख्य कालाष्टमी जिसे कालभैरव जयन्ती के नाम से जाना जाता है यह मार्गशीर्ष माह में पड़ती हैं.

माघ माह कालाष्टमी व्रत 2026 तिथि (Magh Month Kalashtami Vrat 2026 Tithi)

  • कालाष्टमी तिथि की शुरुआत 10 जनवरी, शनिवार को 08 बजकर 23 मिनट पर होगी.
  • कालाष्टमी तिथि 11 जनवरी 2026 को 10 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगी.
  • कालाष्टमी का व्रत 10 जनवरी, शनिवार के दिन रखा जाएगा.

इस दिन शनिवार का दिन पड़ने से इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ गया है. शनिवार का दिन शनि देव भगवान को समर्पित  है और इस दिन कालाष्टमी पड़ने से इस दिन को और विशेष माना जा रहा है. इस दिन काले कुत्ते या किसी भी कुत्ते की सेवा जरूर करें. कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं. ऐसा करने से शनि देव के साथ-साथ कालभैरव भगवान का भी आर्शीवाद प्राप्त होगा. 

भगवान कालभैरव भगवान शिव के रौद्र रूप, काल भैरव अष्टमी के व्रत और उनकी पूजा की जाती है. ऐसा करने से पापों, कष्टों और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.

कालभैरव पूजा का महत्व

काल भैरव की पूजा करने से भय दूर होता है और जीवन में सुरक्षा कवच बनता है, साथ ही राहु दोष भी शांत होता है. कालभैरव भगवान का वाहन कुत्ता है. इस दिन काले कुत्ते की सेवा और कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ होता है.

Related Post

भगवान कालभैरव के मंत्र

कालाष्टमी के दिन भगवान कालभैरव के मंत्रों का जाप करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है. इस दिन उनके मंत्रों का जाप करने से उनका आशीर्वाद सदैव बना रहता है.

ॐ भैरवाय नमः।
ॐ भूतनाथाय नमः।
ॐ भूतात्मने नमः।

Shani Gochar 2026: साल 2026 में इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, रहना होगा बेहद सावधान!

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra

Recent Posts

Airport charges India: एयरलाइंस को राहत, यात्रियों को फायदा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

India airfare reduction: इस संकट से निपटने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के…

April 9, 2026

Video: किसने बनाया इसे मैनेजर…ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग में हुआ बड़ा कांड; इंटरनेट पर हो गया वायरल

Employee rants about manager: वीडियो में दिखता है कि मीटिंग के दौरान घर का एक…

April 9, 2026

सस्ता लोन चाहिए? अप्रैल 2026 में ये बैंक दे रहे सबसे कम ब्याज; यहां देखें

Best Bank for Personal Loan in India: बैंक अक्सर लंबी अवधि (Tenure) देकर EMI कम…

April 9, 2026

8,000+ हॉस्टल सब्सिडी! सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब पढ़ाई पर मिलेगा ज्यादा पैसा

8th Pay Commission Latest News: नए नियमों के तहत अब शिक्षा और हॉस्टल से जुड़े…

April 9, 2026

Tadiandamol Trek Incident: एक केला, थोड़ा पानी और हिम्मत…जानें जंगल में कैसे 4 दिन जिंदा रही सरन्या?

Karnataka trekking Incident: इस घटना ने ट्रेकिंग सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए…

April 9, 2026