Categories: धर्म

पति की लंबी उम्र के लिए ऐसे करें हरतालिका तीज का व्रत, जानें इस साल कब मनाया जाएगा ये महापर्व?

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज 2025 इस बार कब मनाई जाएगी? जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और उन खास दानों के बारे में जिनसे पति की लंबी उम्र, वैवाहिक सुख और घर में समृद्धि की कामना पूरी होती है।

Published by Shraddha Pandey

Hartalika Teej Importance: भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। साल 2025 में यह पर्व 26 अगस्त, मंगलवार को मनाया जाएगा। यह तीज खासतौर पर विवाहित महिलाओं और कुंवारी लड़कियों के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। सुहागन महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं, अविवाहित कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए उपवास रखती हैं।

हरतालिका तीज केवल एक व्रत नहीं है, बल्कि यह पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वास और प्यार को और गहरा करने का प्रतीक भी है। व्रत और दान से न सिर्फ धार्मिक पुण्य मिलता है, बल्कि घर-परिवार में भी सुख-शांति का वातावरण बना रहता है।

आप जानते हैं क्या? प्रेमानंद महाराज के अनुसार प्रसाद और लंगर में छुपा है जीवन बदलने वाला संदेश

हरतालिका तीज 2025 का शुभ मुहूर्त

• तृतीया तिथि की शुरुआत: 25 अगस्त 2025, रात 11:54 बजे
• तृतीया तिथि का समापन: 27 अगस्त 2025, सुबह 01:22 बजे
• पूजा का शुभ समय: 26 अगस्त को सुबह 6:05 से 8:35 बजे तक

Related Post

पूजा विधि

• तड़के स्नान करके साफ और नए कपड़े पहनें
• पूजा स्थान पर मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमाएं बनाकर स्थापित करें
• दीपक जलाएं और फूल, बेलपत्र, फल और अक्षत अर्पित करें
• माता पार्वती को सुहाग सामग्री जैसे चूड़ी, सिंदूर, मेहंदी और बिंदी अर्पित करें
• पूरी रात जागरण करें और भजन-कीर्तन गाएं
• अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत का समापन (पारण) करें

स्त्रियों के पैरों में क्यों बसता है सौभाग्य और समृद्धि?

तीज पर क्या दान करें

• गेहूं और अन्न- परिवार में अन्न-समृद्धि बनी रहती है
• सुहाग सामग्री- पति की लंबी आयु और दांपत्य जीवन की सुख-शांति के लिए
• फल और नारियल- संतान सुख और घर की खुशहाली के लिए
• नए कपड़े या सामान- जीवन में शुभता और सकारात्मकता लाने के लिए

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026