Guru Purnima 2025: आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। यह दिन गुरू की अराधना के लिए समर्पित होता है। गुरू पुर्णिमा पर शिष्य अपने गुरू की पूजा-अर्चना करते हैं। इस साल गुरु पूर्णिमा गुरुवार 10 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है। गुरू पुर्णिमा के अवसर पर राशि के अनुसार उपाय करने से लाभ मिलता है। तथा कई समस्याओं का समाधान भी होता है।
राशि अनुसार करें उपाएं
मेष राशि – गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके साथ ही जरूरतमंदों को पीले वस्त्र और पीली मिठाई दान करनी चाहिए।
वृषभ राशि – इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करें। इसके बाद क्षमतानुसार जरूरतमंद लोगों की सहायता करें।
मिथुन राशि – इस दिन गुरू द्वारा दिए गए मंत्रों का जाप करें। आप गुरूओं को उपहार देकर आभार प्रकट कर सकते हैं। साथ ही आप इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करें। पूूजा में आप भगवान को चावल की खीर का भोग लगा सकते हैं।
कर्क राशि – गुरु की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं। भगवान विष्णु की पूजा करेंगे तो आपको काफी लाभ मिलेगा। साथ ही गुरू मंत्र का जाप जरूर करें।
सिंह राशि-इन दिन आप बच्चों और छात्रों में शैक्षिक सामग्री का दान करें। साथ ही बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं।
कन्या राशि– कन्या राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर रात के समय चांज को जल चढ़ाएं।
तुला राशि – तुला राशि वाले परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताएं। सात ही धार्मिक स्थान पर जाकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वाले गुरु मंत्र का जाप करें. जरूरतमंदों और गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था कराएं, अपने गुरु से आशीर्वाद ले और उन्हें कोई उपहार दें.
धनु राशि – गुरु पूर्णिमा के दिन तीर्थ यात्रा कर सकते हैं। साथ ही घर में सत्यनारायण कथा सुनने से लाभ की प्राप्ती होगी।
मकर राशि – मकर राशि के लोग चंद्रमा की पूजा करे और गुरु मंत्र का जाप करे।
कुंभ राशि – इस दिन अपने गुरु की सेवा के लिए कुछ समय निकालें। ऐसा करने से रूके हुए काम बन जाएंगे।
मीन राशि – इस दिन अपने गुरु का आशीर्वाद लें उनके पैर छूएं।
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।