Categories: धर्म

Govardhan Puja Samagri List: गोवर्धन पूजा के लिए बेहद जरूरी है ये सामग्री, अभी करें नोट, आज ही बाजार से ले आएं

Govardhan 2025 Puja Samagri List: हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का बेहद महत्व है यह त्योहार दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है. गोवर्धन पूजा में भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है. चलिए जानते हैं यहां गोवर्धन पूजा के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती हैं, या कौन सी सामग्री सबसे ज्यादा जरूरी है, नोट करें अभी यहां

Published by chhaya sharma

Govardhan Puja 2025 Important Samagri List: दिवाली के अगले दिन यानी  अमावस्या तिथि के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है. साल 2025 में यह गोवर्धन पूजा का त्योहार 22 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाया जायेगा. कई जगहों पर गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है. 

क्यों मनाया जाता है गोवर्धन पूजा? 

हिंदू धर्म में इस त्योहार का बेहद महत्व है. मान्यताओं के अनुसार इस दिन कृष्ण जी ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था. इसलिए गोवर्धन पूजा में भगवान श्री कृष्ण के साथ  गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है. ऐसे में गोवर्धन पूजा के दौरान जरा सी भी चुका आपकी पूजा को खंडित कर सकती है. चलिए जानते हैं यहां गोवर्धन पूजा के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती हैं, या कौन सी सामग्री सबसे ज्यादा जरूरी है, नोट करें अभी यहां

Related Post

गोवर्धन पूजन सामग्री सूची (Govardhan Puja Samagri List 2025)

गोवर्धन पूजा की तैयारी के लिए सामग्री

  • पूजन स्थान पर बिछाने के लिए लाल कपड़ा
  • अगरबत्ती / धूपबत्ती आरती में उपयोग के लिए
  • पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर का मिश्रण)
  • गेंदे के फूल पुष्पमाला
  • भगवान श्रीकृष्ण को अर्पण के लिए तुलसी के पत्ते
  • रोली, हल्दी, चावल (अक्षत)
  • आरती और पूजा के लिए पान के पत्ते और लौंग
  • घंटा या घंटी – पूजन के समय बजाने के लिए
  • सजावट और दीपदान सामग्री
  • रंगोली के रंग या फूलों की पंखुड़ियां
  • मिट्टी या धातु के छोटे दीपक (कम से कम 21)
  • दीपदान थाली
  • दीवार या दरवाजे की सजावट के लिए बंदनवार (आम या अशोक पत्र)

गोवर्धन पूजा सामग्री

  • गोवर्धन पर्वत का आकार बनाने के लिए गोबर
  • दीपक जलाने और हवन में उपयोग के लिए घी
  • दीपक के लिए रुई या बाती
  • पूजा और दीपदान के लिए मिट्टी के दीपक (दीया)
  • छिड़काव और आचमन के लिए गंगाजल या शुद्ध जल
  • कलश सजावट के लिए आम के पत्ते
  • कलश पर स्थापित करने के लिए नारियल
  • कलश और पूजा में सुपारी (सुपारी)
  • लक्ष्मी के प्रतीक रूप में सिक्के या मुद्रा
  • कच्चे चावल,गेहूं, दूध, दही, गुड़, मिश्री
  • 5 फल (केला, सेब, अनार, संतरा और अमरूद)
  • सूखे मेवे (काजू, बादाम, किशमिश)
  • 5 मिठाइयां – लड्डू, पेड़ा, खीर आदि
  • 56 भोग की सामग्री (जितनी संभव हो उतनी चीजें तैयार करें)

गोवर्धन पूजा की सबसे जरूरी चीजें

गंगाजल, मिट्टी का दीपक, गोबर, घी, बाती, गंगाजल, कलश, सुपारी, सिक्के, फूल, तुलसी पत्र, कपूर, धूप, मिठाई, फल, चावल, गुड़, दूध, दही, पान, लौंग, लाल कपड़ा, और गाय के लिए चारा. ये सभी सामग्री गोवर्धन पूजा के लिए सबसे जरूरी है 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026