Categories: धर्म

Ganesh Chaturthi 2025 : तीसरे दिन इस विधि के साथ करें बप्पा का विसर्जन, नहीं तो रह जाएगी आपकी पूजा अधूरी

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर भगवान गणपति की स्थापना की जाती है। आज इस त्योहार का तीसरा दिन है। इसके बाद कुछ दिन बाद ही बप्पा को घर से विदा कर दिया जाता है। यह त्योहार अनंत चतुर्दशी के दिन तक चलता है। अगर आप भी तीसरे दिन गणपति विसर्जन करने वाले हैं। तो जान लें इसका शुभ मुहूर्त

Published by Preeti Rajput

Ganesh Chaturthi 2025 3rd day: गणेश चतुर्दशी पर्व का आरंभ हो चुका है। इस दिन लोग अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर आते हैं। यह त्योहार 11 दिन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन पूरे विधि-विधान के साथ लोग बप्पा का विसर्जन करते हैं। कुछ लोग अनंत चतुर्दशी से पहले ही बप्पा को विदा भी करते हैं। अगर आप भी तीसरे दिन यानी आज गणेश विसर्जन करने वाले हैं, तो इससे पहले गणेश विसर्जन की पूजा विधि जान लें।  

Related Post

कैसे करें गणपति विसर्जन?

गणपति विसर्जन पूरे विधि-विधान से करना जरूरी होता है। नहीं तो आपको पूजा का फल नहीं मिलता है। आज का शुभ मुहर्त के बारे में और साथ ही पूजा विधि के बारे में भी अच्छे से जान लें

आज गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त

आज शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। वहीं शाम को 5:11 मिनट से लेकर शाम 6:47 मिनट तक रहेगा। रात 12 बजकर 22 मिनट से रात 1 बजकर 46 बजे तक भी आप रात गणपति विसर्जन कर सकते हैं।
विधि-विधान से करें पूजा
सुबह सबसे पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और पूजा स्थल को साफ करें। गणेश जी की मूर्ति के सामने दीप जलाएं। इसके बाद उन्हें स्नान कराएं। फिर रोली, चंदन, अक्षत, और फूल बप्पा को अर्पित करें। मोदक या लड्डू का भोग भी लगाना जरूरी है। गणेश जी को लड्डू की पोटली देना शुभ माना जाता है। ताकि वह खाली हाथ घर से विदा ना हो। नदी, तालाब, या घर पर पानी का टब में भी आप बप्पा का विसर्जन कर सकते हैं।

 Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026