Categories: धर्म

Ganesh Chaturthi Puja Mantra: गणेश चतुर्थी पर कर लें बस इन मंत्रों का जाप, सभी परेशानी हो जाएगी छूमंतर, बप्पा कर देंगे धन की बारिश!

Ganesh Chaturthi Puja Mantra: इस वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व बुधवार (27 अगस्त) को है। आज बप्पा को घर में स्थापित किया जाएगा। यह त्योहार भग णेश की मूर्ति के जल में विसर्जन के साथ समाप्त होता है।

Published by Preeti Rajput

Ganesh Chaturthi 2025: भगवान गणेश विघ्नहर्ता और बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता हैं। भक्त भगवान गणेश की पूजा करते हैं और उनकी सुंदर मिट्टी की मूर्तियों को अपने घरों में लाते हैं या सार्वजनिक पंडालों में भी स्थापित करते हैं। वे पूजा करते हैं और भगवान गणेश को मोदक, लड्डू और फूल चढ़ाते हैं। यह त्योहार भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी तिथि से शुरू होकर 10-12 दिनों तक चलता है। आज पूजा पंडाल और मंदिरों में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की जा रही है। अगर आप भी अपने घर में भगवान गणेश की स्थापना करने जा रहे हैं, तो आपकों इन मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। इससे गणपति बप्पा आपके सभी विघ्नों को दूर कर देते हैं।

पूजा आरंभ से पहले पढ़ें ये मंत्र

ओम अपवित्र: पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोअपी वा।
य: स्मरेत पुण्डरीकाक्षं स बाहान्तर: शुचि:।।

इस मंत्र के बाद सबसे पहले सभी चीजों पर पानी और गंगाजल छिड़क कर पवित्र कर लें। फिर हाथ में जल लेकर मंत्र पढ़े और हाथों को धो लें। फिर बप्पा को स्थापित कर दें। उसके बाद इस मंत्र का जाप करें

ओम केशवाय नम: ओम नाराणाय नम: ओम माधवाय नम: ओम ह्रषीकेशाय नम:।

सबसे पहले आवाहन मंत्र का जाप करें

ॐ गणानां त्वा गणपतिं हवामहे कविं कवीनामुपमश्रवस्तमम्।
ज्येष्ठराजं ब्रह्मणां ब्रह्मणस्पत आनः शृण्वन्नूतिभिःसीदसादनम्॥

Hartalika Teej 2025: इन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए हरतालिका तीज का व्रत, नहीं तो लग सकता है ‘महापाप’!

गणेश गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें

ॐ एकदंताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि। तन्नो दंति: प्रचोदयात्॥

गणेश मूल मंत्र का जाप करें 

Related Post

ॐ गं गणपतये नमः॥

विघ्न विनाशक मंत्र का सबसे अंत में जाप करें

सिंहवाहन ओंकार, मोदक प्रिय करुणाकर।
विघ्नहर्ता मंगलकर्ता, चतुर्भुज धारी करुणासागर॥

Hartalika Teej Arti: तीज की पूजा अधूरी क्यों मानी जाती है बिना आरती के? जानें शिव-पार्वती व्रत की परंपरा

ॐ श्री गणेशाय नमः

यह एक ऐसा मंत्र है जिसका जाप आप हर समय कर सकते हैं। इसका अर्थ है मैें गणेश जी को नमन करता हूं।

गणेश जी का विद्युत मंत्र कौन है?

ॐ नमो भगवते गजाननाय महाबलाय स्वाहा॥

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha Elections 2026 Live Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDI, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Instagram end to end encryption: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज-कल हर कोई कर…

March 16, 2026

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday: गुड़ी पड़वा पर किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday:  गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगु नव वर्ष/नवरात्र के चलते गुरुवार (19 मार्च, 2026)…

March 16, 2026