Categories: धर्म

Falgun Month 2026: फाल्गुन माह आज से शुरू,हिंदू कैलेंडर के आखिरी माह का महत्व

Falgun Month 2026: हिंदू धर्म में हर माह का अपना अलग और विशेष महत्व है. साल 2026 में फाल्गुन माह की शुरुआत 2 फरवरी से हो रही है. जानते हैं इस माह का हिंदू धर्म में महत्व.

Published by Tavishi Kalra

Falgun Month 2026: हिंदू धर्म में फाल्गुन माह को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की शुरुआत आज 2 फरवरी 2026, सोमवार के दिन से हो रही है. इस दिन को बेहद शुभ माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज सोमवार का दिन है और आज से ही भगवान शिव को समर्पित फाल्गुन माह की शुरुआत हो रही है.

फाल्गुन माह के त्योहार

फाल्गुन माह हिंदू कैलेंडर का आखिरी और 12वां महीना होता है.इस महीने में परिवर्तन, शुद्धि, संयम और नए आरंभ का संकेत मिलता है. फाल्गुन माह में कई महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार पड़ते हैं.इस माह का सबसे बड़ा पर्व है महाशिवरात्रि, यह पर्व भगवान शिव और शक्ति के मिलन का दिन है. साथ ही इस माह में होली का पर्व पड़ता है. इस माह में व्रत, पूजा-पाठ का विशेष लाभ मिलता है. शास्त्रों में फाल्गुन माह को आनंद का महीना माना जाता है. इस माह में सभी को सात्विक भोजन और जीवनशैली का पालन करना चाहिए.

किस की पूजा करें?

फाल्गुन माह भगवान शिव और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित माह है. इस माह में शिव जी और कृष्ण जी की पूजा-अर्चना की जाती है. फाल्गुन माह में शिव जी की उपासना का सबसे बड़ा पर्व है महाशिवरात्रि, और वृंदावन और बरसाने का उत्सव होली भगवान श्री कृष्ण और राधारानी की लालीओं से जुड़ा है.

Related Post

Falgun Month 2026 Vrat-Tyohar: फरवरी में इस दिन से शुरू होगा फाल्गुन माह, जानें इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहार

इस माह में क्या करें ?

  • इस माह में स्नान, दान का विशेष महत्व है.
  • इस माह में जरूरतमंदों को दान जरूर करें, ऐसा करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है.
  • साथ ही इस दौरान निर्धन लोगों की सेवा करें.
  • पूजा-पाठ का संकल्प लें, व्रत करें.
  • महाशिवरात्रि पर व्रत, रुद्राभिषेक करें.

Magh Mela 2026: माघ माह के साथ नहीं हुआ माघ मेले का समापन, जानें कब होगा अंतिम शाही स्नान

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता

Tavishi Kalra

Recent Posts

IPL 2026 Tickets: MI के होम मैचों के टिकट ऑन सेल, कम कीमत में स्टेडियम पहुंचने का शानदार मौका

Wankhede Stadium IPL Tickets: तीसरा चरण 22 मार्च से 23 मार्च तक चला, जिसमें MI…

March 19, 2026

West Bengal Election 2026: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान; इन बड़े नेताओं को मिला मौका

Second BJP Candidates List: इस सूची के साथ ही पार्टी ने कई अहम सीटों पर…

March 19, 2026

Drinking Water Safety: क्या बेड के पास पानी रखना सही आदत है? जानिए फायदे-नुकसान

Drinking Water Safety: सोते समय पास में पानी रखना आम आदत है, लेकिन खुला पानी…

March 19, 2026

अब मुंबई से नोएडा आकर भी लोग बोलेंगे ‘वाह ताज’, खर्च आएगा 1000 करोड़ रुपये

Luxury Hotels India: यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 129 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे…

March 19, 2026

Gold Rate Today: कितना घटा सोने का दाम? क्या खरीदना चाहिए Gold, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Gold Rate Today: ईरान-इजराइल में जंग के चलते शेयर बाजार लगातार गिर रहा है तो…

March 19, 2026