Categories: धर्म

Dussehra 2025: यहां जाने दशहरा के दिन रावण दहन का शुभ मुहूर्त और विजयदशमी पूजा विधि

Ravan Dahan Shubh Muhurat: नवरात्रि की दशमी तिथि के दिन दशहरा का त्योहार पूरे देश भर में मनाया जाता है. इस दिन श्रीराम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था, इसलिए इस दिन को पूरे देशभर में बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है. तो चलिए जानते हैं यहां रावण दहन का शुभ मुहूर्त और शस्त्र पूजा की विधि

Published by chhaya sharma

Dussehra Ravan Dahan Time 2025: दशहरा का त्योहार पूरे भारत में धूम धाम से मनाया जाता है. दशहरा के दिन ही श्रीराम ने लंका के राजा रावण का वध करके अन्याय पर न्याय की स्थापना की थी. इसके अलावा इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था, इसलिए भी दशहरा के दिन विजयदशमी के रुप में बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता हैं.

कब है दशहरा ? (Dussehra Date 2025)

हर साल दशहरा का त्योहार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है और इस साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि  01 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 02 मिनट पर शुरू हो रही है और  02 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हो रही है. उदया तिथि के अनुसार दशहरा का त्योहार इस साल 02 अक्टूबर को मनाया जाएगा. दशहरा और विजयदशमी के दिन भगवान राम और मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है. चलिए जानते हैं यहां रावण दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि 

Related Post

रावण दहन और विजयादशमी 2025 का शुभ समय

  • विजयादशमी (शस्त्र पूजा) का मुहूर्त 2 अक्टूबर की दोपहर 2 बजकर 09 मिनट से लेकर 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा है और इसकी अवधि 47 मिनट तक रहेगी.
  • अपराह्न पूजा का समय दोपहर 1 बजकर 21 मिनट से लेकर 3 बजकर 44 मिनट तक रहेगा है.
  • रावण दहन का शुभ मुहूर्त 2 अक्टूबर 2025 प्रदोष काल के बाद यानी शाम 6 बजकर 05 मिनट के बाद से शुरू है.

यहां जानें विजयादशमी की पूजा विधि

विजयादशमी का पर्व तभी शुभ फलदायी होता है, जब उसे शुभ मुहूर्त में किया जाए, ऐसे में आपको पूजा स्थल और जिन शस्त्रों या वाहनों की पूजा करनी है, उन्हें अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए. इसके बाद सभी पूजा करने वाली चीजों को एक साफ लाल कपड़े में रखकर उस पर गंगाजल छिड़ककर उन्हें शुद्ध कर लेना चाहिए और शस्त्रों पर हल्दी, कुमकुम और चंदन का तिलक लगाकर उन पर फूल या माला करें, इसके बाद दिया जलाएं या अगरबत्ती दिखाएं, फिर शस्त्रों पर शमी के पत्ते, अक्षत और मिठाई का भोग अर्पित करें. साथ ही पूजा करते समय ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी, दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते..  मंत्र का जाप करें और जीवन में हर जगह विजय प्राप्त करने का संकल्प लें.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026