Categories: धर्म

दिवाली पूजा में बेहद जरूरी है चांदी का सिक्का! यहां जानें क्यों, अगर नहीं रखा तो क्या होग?

Silver Coin Is Very Important For Diwali Puja: दिवाली के दिन धन, समृद्धि, भाग्य, सौंदर्य, और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं, कहा जाता है, जो भी दिवाली पर पूरे विधि विधान और श्रद्धा भाव से माता लक्ष्मी की पूजा करता है, उसे जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है. दिवाली के दिन लक्ष्मी जी की पूजा के लिए चांदी का सिक्का बेहद जरूरी होता हैं, चलिए जानते हैं यहा ऐसा क्यों होता है.

Published by chhaya sharma

Diwali 2025 Laxmi Puja: दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है. साल 2025 में 20 अक्टूबर सोमवार के दिन अमावस्या तिथि दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर हो रही है, जो अगले दिन 21 अक्टूबर रात 9 बजकर 03 मिनट तक रहेगा. इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. 20 अक्टूबर के दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा का शुभ समय शाम 7 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. दिवाली के दिन लक्ष्मी जी की पूजा के लिए चांदी का सिक्का (Silver Coin) बेहद जरूरी होता हैं, चलिए जानते हैं यहां ऐसा क्यों है.

दिवाली पूजा में चांदी का सिक्का क्यों जरूरी है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली पूजा में चांदी का सिक्का (Silver Coin) बेहद जरूरी होताा है, क्योंकि यह धन, समृद्धि और देवी लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में दिवाली में लक्ष्मी पूजा के दौरान आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सिक्कों का उपयोग जरूर करना चाहिए, क्योंकि दिवाली पूजा में चांदी के सिक्के रखने या चढ़ाने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में आर्थिक समृद्धि आती है। इसके अलावा पूज में चांदी का सिक्का रखने से घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

दिवाली पूजा के बाद चांदी के सिक्के का क्या करें?

दिवाली पूजा के बाद चांदी के सिक्के (Silver Coin On Diwali Puja) को पूजा घर से उठाकर तिजोरी में रख दें, कहा जाता है दिवाली के दिन ऐसा करने से धन में बरकत होती है और घर का भंडार कभी खाली नहीं होता है. इसके अलावा जिन लोगों को पैसों की तंगी रहती है, वे दिवाली पूजा में इस्तेमाल किए गए  चांदी के सिक्के को अपने पर्स में भी रख सकते हैं.

Related Post

जरूर ध्यान दे….

अगर आप दिवाली की पूजा के लिए चांदी का सिक्का खरीदने का सोच रहे हैं, तो ध्यान रखें की दिवाली के दिन ना खरीदें, क्योंकि अमावस्या के दिन चांदी खरीदने से बचना चाहिए.  इस दिन चंद्रमा कमजोर होता है, जिससे उसका अशुभ प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में आप धनतेरस  के दिन चांदी का सिक्का (Buy Silver Coin On Dhanteras) खरीद सकते है और धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है. 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026