Categories: धर्म

Dhanu Sankranti 2025: धनु संक्रांति कब? इस सरल उपाय से मिलेगा आपको पितृ दोष से छुटकारा

Dhanu Sankranti Upay: धनु संक्रांति के दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ के साथ कुछ विशेष उपायों को करने से कुंडली में सूर्य मजबूत हो जाता है. धनु संक्रांति के दिन सूर्य देव और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के अचूक उपाय ये हैं.

Published by Shivi Bajpai

Dhanu Sankranti 2025: भगवान सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं, तो धनु संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. धनु संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण होता है. भगवान सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास की शुरुआत हो जाती है. इसे मलमास भी कहते हैं. वहीं धनु संक्रांति के दिन सूर्य देव का पूजन किया जाता है. इस दिन स्नान-दान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. धनु संक्रांति के दिन स्नान-दान और पूजा-पाठ के कई उपाय भी किए जाते हैं. इन उपायों को करने से सूर्य मजबूत होता है. धनु संक्रांति का दिन सूर्य देव और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने का एक अचूक अवसर माना जाता है.

Related Post

धनु संक्रांति कब है? (Dhanu Sankranti 2025 Kab Hai)

इस समय सूर्य देव वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं. भगवान सूर्य 16 दिसंबर 2025, मंगलवार के दिन सुबह 04 बजकर 26 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलेंगे और धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे और ये 14 जनवरी 2025 तक सूर्य राशि में गोचर करेंगे. फिर 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसलिए मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा.

Kharmas 2025: खरमास में क्या खरीद सकते हैं नए कपड़े? जानें- शुभ या अशुभ

धनु संक्रांति के उपाय (Dhanu Sankranti Ke Upay)

  • धनु संक्रांति के दिन प्रातःकाल सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, गुड़ के कुछ कण और लाल चंदन मिलाकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए. ऐसा करने से पितृ संबंधी बाधाएं कम होती हैं.
  • धनु संक्रांति के दिन पितरों की शांति के लिए जल में काला तिल, कुश थोड़ा सा और दूध मिलाकर तर्पण करना चाहिए. पितरों का नाम स्मरण करते हुए ‘ॐ पितृदेवताभ्यो नमः’ का जप करना चाहिए. ऐसा करने से पितृ दोष शांत होता है.
  • धनु संक्रांति के दिन दान करना विशेष फलदायी माना जाता है. इस दिन गुड़, तिल, चावल, कंबल, घी, या पीले वस्त्र का दान करना चाहिए. शाम को तुलसी या मंदिर में दीपदान करना चाहिए.

Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: 12 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए? पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Assam Chunav 2026: 9 अप्रैल को वोटिंग, इस तारीख तक आएंगे नतीजे; असम विधानसभा चुनाव 2026 की यहां जानें पूरी टाइमलाइन

Assam election voting date 2026: वर्तमान में असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में…

March 15, 2026

West Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल में कब होगी मतगणना और कब आएंगे नतीजे, यहां जानें सबकुछ

West Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान हो…

March 15, 2026

Kerala Election 2026 Date Announce: केरल की 140 सीटों पर कब होंगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे; नोट करें अहम डेट

Kerala Election 2026 Date Announce : केरल में मतदान की तारीख 9 अप्रैल है, जबकि…

March 15, 2026

RRB NTPC Age Limit 2026: यहां पर समझें आयु सीमा, एलिजिबिलिटी से लेकर चयन प्रक्रिया तक सारी डिटेल्स

RRB NTPC Exam: आरआरबी NTPC परीक्षा में विभिन्न पदों के अनुसार आयु सीमा निर्धारित की…

March 15, 2026