Categories: धर्म

Dhanteras 2025 : धनतेरस पर चिकित्सक दिवस मना कर भगवान धन्वंतरि को करें याद, जानिए क्या है महत्व

Dhanteras 2025: भारतीय परम्परा में धनतेरस और भगवान धन्वंतरि का गहरा संबंध है. कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को ही भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य हुआ था. यही कारण है कि इस दिन को धनतेरस कहा जाता है और आयुर्वेद एवं आरोग्य की पूजा की जाती है. वास्तव में भारतीयों के लिए तो यही डॉक्टर्स डे है. एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के चिकित्सक हर साल पहली जुलाई को डॉ बिधान चंद्र राय के सम्मान में मना कर उनको याद करते हैं क्योंकि पहली जुलाई ही उनकी जन्म और पुण्य तिथि है.

Dhanteras 2025: भारतीय परम्परा में धनतेरस और भगवान धन्वंतरि का गहरा संबंध है. कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को ही भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य हुआ था. यही कारण है कि इस दिन को धनतेरस कहा जाता है और आयुर्वेद एवं आरोग्य की पूजा की जाती है. वास्तव में भारतीयों के लिए तो यही डॉक्टर्स डे है. एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के चिकित्सक हर साल पहली जुलाई को डॉ बिधान चंद्र राय के सम्मान में मना कर उनको याद करते हैं क्योंकि पहली जुलाई ही उनकी जन्म और पुण्य तिथि है. वे प्रतिष्ठित चिकित्सक होने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री भी थे. सभी जानते हैं कि आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति भगवान धन्वंतरि की ही देन है जो सबसे अधिक प्राचीन चिकित्सा पद्धति है. इसलिए धनतेरस के दिन चिकित्सक दिवस अवश्य ही मनाना चाहिए. 

इस तरह मनाएं धन्वंतरि जयंती  

धनतेरस का पर्व केवल सोना-चांदी या बर्तन खरीदने का पर्व नहीं है, बल्कि यह दिन स्वास्थ्य, दीर्घायु और रोग मुक्त जीवन की कामना का प्रतीक है. धनतेरस का वास्तविक महत्व आयुर्वेद, आरोग्य और स्वास्थ्य से जुड़ा है. भगवान धन्वंतरि हमें यह संदेश देते हैं कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है. इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से आयु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. यदि आप चिकित्सक हैं तो इस दिन भगवान धन्वंतरि का पूजन करने के बाद औषधियों का निर्माण करें. यदि आप किसी रोग से ग्रस्त हैं और उसके निदान के लिए आयुर्वेदाचार्य द्वारा बताए गए फार्मूले से दवा पाउडर बनाना चाहते हैं तो यह दिन सबसे अधिक उपयुक्त है. यदि कोई युवा सेहत सुधार के लिए जिम ज्वाइन करना चाहता है तो उसे इसी दिन का चुनाव करना चाहिए. यहां तक कि यदि आप काफी समय से मॉर्निंग वॉक के बारे में विचार कर रहे हैं तो इस दिन से शुरू कर सकते हैं. 

समुद्र मंथन और धन्वंतरि अवतार

पुराणों के अनुसार, जब देवताओं और असुरों ने अमृत प्राप्त करने के लिए क्षीरसागर का मंथन किया, तब अनेक दिव्य रत्न प्रकट हुए. सबसे अंत में भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए. उनकी कृपा से देवताओं को अमृत और यज्ञ का भाग वापस मिला, जिसे असुरों ने छीन लिया था. कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान विष्णु स्वयं धन्वंतरि रूप में प्रकट हुए थे. उनका स्वरूप भी श्रीहरि विष्णु के समान श्याम वर्ण और दिव्य था. इसी कारण इस तिथि को हम धनतेरस के रूप में मनाते हैं.

आयुर्वेद का उपहार

भगवान धन्वंतरि ने केवल अमृत ही नहीं दिया, बल्कि संपूर्ण जगत को आयुर्वेद जैसी अमूल्य विद्या प्रदान की. आयुर्वेद के ज्ञान ने अनगिनत रोगों से मुक्ति दिलाई और आज भी इसका महत्व उतना ही है. समाज के लोग स्वर्ण के अमृत भरे कलश को वाह्य रूप से देख कर इस दिन सोना चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने से जोड़ कर देखते हैं जबकि गूढ़ बात है स्वर्ण कलश का अमृत जो आरोग्य प्रदान करता है. 

Related Post

इंद्र की प्रार्थना पर देवताओं के वैद्य बने 

समुद्र मंथन से निकले अमृत का वितरण करने के बाद देवराज इंद्र ने भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना की कि वे देवताओं के वैद्य (डॉक्टर) बन जाएं. भगवान ने यह अनुरोध स्वीकार किया और अमरावती में निवास करते हुए अपने कार्य में लीन हो गए. 

इस रूप में फिर से लिया पृथ्वी पर अवतार

कुछ समय बाद जब पृथ्वी पर अनेक बीमारियां फैलने लगी, तब इंद्रदेव ने भगवान से प्रार्थना की. भगवान धन्वंतरि ने काशी के राजा दिवोदास के रूप में अवतार लिया और लोक कल्याण के लिए अनुसंधान कर ऐसी दवाओं का विकास किया जिनसे उन रोगों का नाश हो सका.

Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026