Categories: धर्म

Dhanteras 2025: इस विधि से करें पूजा और पढें कुबेर महाराज की आरती! नई गाड़ी और घर खरीदने का सपने होगा पूरा

Dhanteras 2025 Puja Vidhi: 18 अक्टूबर के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता हैं, इस दिन माता लक्ष्मी के साथ कुबेर माहराज जी की पूजा की जाती हैं. चलिए जानते हैं यहां धनतेरस के दिन कुबेर महाराज की पूजा विधि के बारे में और पढ़ें कुबेर महाराज जी की आरती धन और ऐश्वर्य से जुड़ी इच्छाएं होंगी पूरी.

Published by chhaya sharma

Kuber Dev Ki Aarti On Dhanteras 2025: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है, साल 2025 में धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर के दिन मनाया जायेगा. धनतेरस के दिन खरीदारी करने को बेहद शुभ और लाभदायक माना जाता हैं. इसके अलावा धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी के साथ कुबेर माहराज जी की पूजा की जाती हैं. कुबेर महाराज को धन और समृद्धि का देवता कहा जाता और वे यक्षों के राजा भी हैं. ऐसे में धनतेरस के दिन, जो कोई भी पूरे विधि विधान से कुबेर की पूजा करता हैं, उसे कभी भी जीवन में धन की कमी नहीं होती है और कुबेर महाराज उस पर अपनी विषेश कृपा बरसाते हैं. चलिए जानते हैं यहां धनतेरस के दिन कैसे करें कुबेर महाराज की पूजा?

धनतेरस के दिन कैसे करें कुबेर महाराज की पूजा? (Kuber Dev Puja Vidhi On Dhanteras 2025)

धनतेरस के दिन कुबेर देव की पूजा के लिए सबसे पहले आप सुबह जल्दी उठकर स्नाकर लें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करें और कुबेर यंत्र या भगवान कुबेर की मूर्ति स्थापित करें और इसके बाद कुबेर महाराज का ध्यान करें और उन्हें अपनी इच्छा के बारे में बताए. फिर कुबेर महाराज को पूजा में  चंदन, रोली, अक्षत, फूल, धूप, दीप और नैवेद्य (मिठाई/फल) अर्पित करें. साथ ही ॐ कुबेराय नमः का जाप करें और पूजा के अंत में कुबेर देव की आरती जरूर करें. चलिए पढ़ते हैं कुबेर देव की आरती 

धनतेरस पर जरूर पढ़ें कुबेर देव की आरती (Kuber Ji ki Aarti in hindi) 

ॐ जय यक्ष कुबेर हरे,
स्वामी जय यक्ष जय यक्ष कुबेर हरे.
शरण पड़े भगतों के,
भण्डार कुबेर भरे.
..ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े.
स्वामी भक्त कुबेर बड़े.
दैत्य दानव मानव से,
कई-कई युद्ध लड़े ..

.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
स्वर्ण सिंहासन बैठे,
सिर पर छत्र फिरे,
स्वामी सिर पर छत्र फिरे.
योगिनी मंगल गावैं,
सब जय जय कार करैं..
.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
गदा त्रिशूल हाथ में,
शस्त्र बहुत धरे,
स्वामी शस्त्र बहुत धरे।
दुख भय संकट मोचन,
धनुष टंकार करे..
.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
भांति भांति के व्यंजन बहुत बने,
स्वामी व्यंजन बहुत बने.
मोहन भोग लगावैं,
साथ में उड़द चने..

Related Post

.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
बल बुद्धि विद्या दाता,
हम तेरी शरण पड़े,
स्वामी हम तेरी शरण पड़े,
अपने भक्त जनों के,
सारे काम संवारे..
.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
मुकुट मणी की शोभा,
मोतियन हार गले,
स्वामी मोतियन हार गले.
अगर कपूर की बाती,
घी की जोत जले॥

.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
यक्ष कुबेर जी की आरती,
जो कोई नर गावे,
स्वामी जो कोई नर गावे.
कहत प्रेमपाल स्वामी,
मनवांछित फल पावे.
.. इति श्री कुबेर आरती ..

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026

गोंडवाना राजचिन्ह पर घमासान! सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, सरकार से आर-पार की मांग

Chandauli Tribal Community Protests: गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के…

April 20, 2026

Saharanpur News: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 12 घंटे में दबोचे तीन शातिर चोर; जेवर और कैश बरामद

Saharanpur police news:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार…

April 20, 2026

Rewa drug bust: रीवा में ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार! 62 की उम्र में घर से चला रही थी नशे का काला कारोबार

Rewa drug bust: रीवा में 62 वर्षीय महिला ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार, घर से गांजा बेचते…

April 20, 2026