Categories: धर्म

Dhanteras Ki Katha in Hindi : आज शाम की पूजा में जरूर पढ़ें ये धनतेरस की कथा, जब 12 वर्ष एक किसान के घर रही माता लक्ष्मी

Dhanteras Ki Katha: आज धनतेरस का त्योहार पूरे भारत में धूम धाम से मना रहे हैं. आज के दिन लोग खरीदारी करते है, क्योंकि धनतेरस के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ होता है. इसके अलावा धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है. आज धनतेरस के दिन पूजा में धनतेरस की कहानी भी जरूर पढ़नी चाहिए. चलिए जानते हैं यहां क्या है धनतेरस की कथा.

Published by chhaya sharma

Dhanteras Ki Katha in Hindi: आज देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन समुद्र मंथन से भगवान विष्णु के अवतार धन्वंतरि अमृत कलश और औषधियां लेकर प्रकट हुए थे. इसलिए धनतेरस के त्योहार को स्वास्थ्य, दीर्घायु और समृद्धि भी माना जाता है. धनतेरस के दिन खरीदारी करना भी बेहद शुभ होता है, आज ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धी आती है इसके अलावा  धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है. आज धनतेरस के दिन शाम की पूजा में धनतेरस की कहानी भी जरूर पढ़नी चाहिए. चलिए जानते हैं यहां क्या है धनतेरस की कथा.

क्या है धनतेरस की कहानी (Dhanteras Katha in Hindi)

एक समय की बात है, भगवान विष्णु मृत्युलोक में विचरण करने गए थे. तब लक्ष्मी जी ने उनसे साथ चलने के लिए कहा. विष्णुजी ने कहा कि अगर मैं जो बात कहूं तुम अगर वैसा ही मानो तो फिर चलो. तब लक्ष्मी जी कहा मैं वैसा ही करूंगी, जैसा आप कहेंगे और  भगवान विष्णु के साथ भूमंडल पर आ गईं. कुछ देर बाद एक जगह पर पहुंचकर भगवान विष्णु ने लक्ष्मी जी से कहा- जब तक मैं यहां ना आऊं तुम  यहां यही रहनी, कही मत जाता  मैं दक्षिण दिशा की ओर जा रहा हूं, तुम उधर की तरफ मत आना. लेकिन विष्णु जी के मना करने पर लक्ष्मी के मन में कौतुहल जागा कि आखिर दक्षिण दिशा में ऐसा क्या है, जो मुझे मना किया गया है.. 

इस बात को सोच- सोचकर मां लक्ष्मी परेशान हो गई और रह नई पाई जैसे ही भगवान आगे बढ़े लक्ष्मी जी भी उनके पीछे-पीछे चल पड़ीं.  कुछ दूर जाने के बाद लक्ष्मी जी सरसों का एक खेत दिखाई दिया, जिसमें खूब फूल लगे थे. सरसों की शोभा देखकर वह मंत्रमुग्ध हो गईं और फूल तोड़कर अपना श्रृंगार करने लगी. वहीं आगे जाने के बाद उन्हें एक गन्ने का खेत दिखा, जहां से वो लक्ष्मीजी गन्ने तोड़कर रस चूसने लगीं. उसी समय विष्णु जी ने उन्हें देख लिआ और वो लक्ष्मी जी पर नाराज हो गए और उन्हें शाप दिया कि मैंने तुम्हें इधर आने को मना किया था, लेकिन तुम नहीं मानी और किसान की चोरी का अपराध कर बैठी. अब तुम इस अपराध के जुर्म में इस किसान की 12 वर्ष तक सेवा करोगी. ऐसा कहने के बाद  भगवान उन्हें छोड़कर क्षी रसागर चले गए.

Related Post

जिसके बाद भगवान विष्णु जी की बात मानकर लक्ष्मी जी उस गरीब किसान के घर रहने लगीं. एक दिन लक्ष्मी जी ने किसान की पत्नी से कहा कि तुम स्नान करने के बाद सबसे पहले मेरी बनाई गई इस देवी लक्ष्मी का पूजन करो, फिर रसोई में जाकर खाना बनाना, ऐसा करने के बाद, जो तुम  मांगोगी, तुमको मिल जाएगा. किसान की पत्नी ने ऐसा ही किया और लक्ष्मी जी की कृपा से किसान का घर दूसरे ही दिन से अन्न, धन, रत्न, स्वर्ण से भर गया. किसान के 12 वर्ष बड़े आनंद से कट गए. फिर 12 वर्ष के बाद लक्ष्मी जी जाने के लिए तैयार हुईं.

वहीं जब विष्णु जी अपनी पत्नी लक्ष्मी जी को लेने आए, तो किसान ने उन्हें भेजने से मना कर दिया. इस पर भगवान ने किसान से कहा- इन्हें कौन जाने देता है, यह तो चंचला हैं, कहीं नहीं ठहरतीं. इन्हें तो अपने पास बड़े-बड़े भी नहीं रोक पाए. इन्हे मैने शाप दिया था इसलिए 12 वर्ष से तुम्हारी सेवा कर रही थीं. लेकिन अब तुम्हारी 12 वर्ष सेवा का समय पूरा हो चुका है. किसान ने हठपूर्वक बोला कि नहीं अब मैं अपने घर से लक्ष्मी जी को नहीं जाने दूंगा. तब लक्ष्मी जी ने कहा कि हे किसान तुम मुझे रोकना चाहते हो तो, जैसा मैं कहती हूव  वैसा करो. कल त्रयोदशी यानी तेरस तिथि है. तुम कल घर की साफ सफाई करके घर को सजाकर रात्रि में घी का दीपक जलाना  और सायंकाल के समय मेरा पूजन करना के लिए एक तांबे के कलश में रुपए भरकर मेरे लिए रखना, मैं उस कलश में निवास करूंगी. लेकिन पूजा के समय मैं तुम्हें दिखाई नहीं दूंगी. इस दिन की पूजा से वर्ष भर मैं तुम्हारे घर से नहीं जाऊंगी. इस बात को कहने के बाद दीपकों के प्रकाश के साथ दसों दिशाओं में फैल गईं. अगले दिन किसान ने लक्ष्मी जी के कथानुसार पूजा की. उसका घर फिर से धन-धान्य से पूर्ण हो गया. इसी वजह से हर वर्ष धनतेरस के दिन लक्ष्मीजी की पूजा होने लगी.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026