Categories: धर्म

Diwali Date Confirm…! 20 या 21 कब है दिवाली, हो गया क्लियर!

Diwali 2025 Date Confirm: इस साल दिवाली को लेकर लोगों के बीच काफी कन्फ्यूजन है, लोगों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर है कब दिवाली और क्या है इस बार का मुहरत-

Published by sanskritij jaipuria

Diwali Date Time 2025 : हर साल की तरह इस बार भी दिवाली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. लेकिन इस बार कार्तिक अमावस्या की तिथि दो दिन में पड़ रही है, जिससे त्योहार की सटीक तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति है. ऐसे में पौराणिक शास्त्रों और पंचांग के अनुसार हम आपको बताएंगे कि दीवाली कब मनाई जाएगी.

Diwali Date Muhrat 2025 : दिवाली की तिथि और शुभ मुहूर्त 2025

दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन मनाया जाता है. साल 2025 में अमावस्या तिथि की शुरुआत:

 20 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3:45 बजे से हो रही है.
 और यह समाप्त होगी 21 अक्टूबर 2025 को शाम 5:55 बजे पर.

शास्त्रीय मान्यता के अनुसार, जब अमावस्या तिथि प्रदोष काल और निशीथ काल दोनों में उपस्थित हो, तब उसी दिन लक्ष्मी पूजन करना श्रेष्ठ होता है. इस आधार पर, दिवाली 2025 में 20 अक्टूबर (सोमवार) को मनाई जाएगी.

Diwali Importacne : दीपावली का पौराणिक महत्व

दीपावली, केवल रोशनी और पटाखों का पर्व नहीं, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. ब्रह्मपुराण के अनुसार- ‘कार्तिक अमावस्या की अर्धरात्रि में मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और सद्गृहस्थों के घरों में स्थायी रूप से निवास करती हैं.’

इसलिए इस दिन घरों की सफाई, दीप सज्जा और लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है. जिस घर में दीप जलाए जाते हैं, वहां लक्ष्मी जी का वास होता है.

पांच दिवसीय दीपोत्सव का पूरा कैलेंडर (2025)

Dhanteras Date : धनतेरस – 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार)

इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है. खरीदारी, विशेष रूप से बर्तन, आभूषण और नए सामान खरीदना शुभ माना जाता है.

Choti Diwali Date : नरक चतुर्दशी / छोटी दिवाली – 19 अक्टूबर 2025 (रविवार)

Related Post

ये दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा नरकासुर का वध किए जाने की स्मृति में मनाया जाता है. सुबह उबटन लगाकर स्नान करना और दीप जलाना शुभ माना जाता है.

Badi Diwali Date : दिवाली / लक्ष्मी पूजन – 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)

इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की विधिवत पूजा की जाती है. घर में दीपों की पंक्तियां सजाई जाती हैं और रात्रि को विशेष पूजा की जाती है.

Govardhan Date : गोवर्धन पूजा / अन्नकूट – 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)

इस दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा के अनुसार पूजा की जाती है. अन्नकूट का भोग अर्पित किया जाता है.

Bhai dooj Date : भाई दूज – 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार)

ये दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है. बहनें अपने भाइयों के लिए व्रत रखकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं.

कैसे करें दिवाली की तैयारी

 घर की साफ-सफाई से शुरुआत करें.
 दीपक, मोमबत्तियां, रंगोली और तोरण से सजावट करें.
 लक्ष्मी पूजन के लिए पूजन सामग्री एकत्रित करें.
 जरूरतमंदों को दान देकर पर्व को सार्थक बनाएं.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026