Categories: धर्म

Chhath Puja 2025: पढ़ें छठ पूजा की कहानी, जानें कैसे हुई इस महापर्व की शुरुआत, क्यों होती है सूर्य देव की पूजा

Chhath Puja Story: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से छठ पूजा के त्योहार की शुरुआत हो जाती है और इसका समापन सप्तमी तिथि में किया जाता है. 4 दिनों तक चलने वाला यह महापर्व बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है. छठ व्रत मनाने को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं. जिसमें से एक सीता माता से दूसरी द्रौपदी से जुड़ी है. चलिए पढ़ते हैं यहां छठ पूजा की कहानी

Published by chhaya sharma

Chhath Puja Ki Kahani: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ पूजा के त्योहार की शुरुआत होता है. पंचांग के अनुसार आज 25 अक्टूबर शनिवार के दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, ऐसे में आज से छठ पूजा के त्योहार की शुरुआत  हो चुकी है और इसका समापन 28 अक्टूबर को होगा. छठ पूजा का व्रत संतान की लंबी आयु, परिवार की खुशहाली के लिए किया जाता है और महिलाए इसमें 36 घंटों का निर्जला व्रत रखती है. छठ पूजा में छठी मैय्या के साथ-साथ सूर्य देव की पूजा की भी की जाती है. छठ व्रत मनाने को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं. जिसमें से एक सीता माता से जुड़ी है. चलिए पढ़ते हैं यहां छठ पूजा की कहानी

छठ पूजा की कथा (Chhath Puja Ki Katha)

छठ पूजा के दिन छठी मैया और सूर्य देव की पूजा को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं. जिसमें से एक सीता माता से दूसरी द्रौपदी से जुड़ी है. आइए जानते हैं छठ पूजा की कहानी…

महाभारत से जुड़ी है छठ की कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, छठ पूजा के महा पर्व की शुरुआत महाभारत के समय में हुई थी. सबसे पहले सूर्य पुत्र कर्ण ने सूर्यदेव की पूजा की थी. वो रोजाना घंटों तक पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देता था और अपने पिता  सूर्यदेव के आशीर्वाद से वह महान योद्धा बना.

द्रौपदी से भी बताया गया है छठ के त्योहार का संबंध

इसके अलावा कुछ कथाओं में द्रौपदी से भी छठ के त्योहार को जोड़ा गया है. कहा जाता है कि जब पांडव जुए में अपना सारा राजपाट हार गए, तब माता द्रौपदी ने छठ व्रत किया था.  वहीं व्रत के पुण्य फलों से पांडवों को अपना राजपाट वापस मिल था. इसलिए छठ का व्रत करना सुख-समृद्धिदायक माना जाता है.

Related Post

मा सीता और प्रभु श्रीराम से जुड़ी है छठ की कहानी

वहीं हिंदू धर्म में एक और पौराणिक कथा प्रचलित है, जो प्रभु श्रीराम से जुड़ी है. कहा जाता है जब श्रीराम ने रावण का वध किय था, तब कार्तिक शुक्ल षष्ठी को माता सीता और भगवान श्रीराम ने उपवास किया था और सूर्यदेव की पूजा की थी. सप्तमी को सूर्योदय के समय दोबारा पूजा-आराधना से सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया था.

क्यों होती है छठ में सूर्य देव की पूजा 

छठ पूजा के दौरान छठी मैयाके साथ सूर्यदेव की पूजा करने का बड़ा महत्व माना जाता है. छठी मैया सूर्य देव की बहन है. इसलिए छठी मैया को प्रसन्न करने के लिए छठ पूजा के दौरान सूर्य देव की भी पूजा की जाती है. इस पर्व में घर की साफ-सफाई का बेहद ध्यान रखा जाता है. चारों दिनों तक सात्विक भोजन किया जाता है.  धठ पूजा के पहले दिन दिन खरना होता है. दूसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और चौथे दिन सुबह उगते हुए सूर्य को जल देते हैं. मान्यता है कि छठ का व्रत करने से घर में खुशहाली, धन, सुख-समृद्धि बनी रहती है. संतान सुख  और संतान की लंबी आयु के लिए भी यह व्रत किया जाता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026