Categories: धर्म

Chhath Puja Arghya: छठ पूजा में क्यों दिया जाता है उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानें क्या है दोनों में अंतर

Chhath Puja Arghya Significance: छठ पूजा में दो बार सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है. इसमें एक बार उगते हुए और एक बार डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. चलिए जानते हैं यहां क्या है छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व और दोनों में अंतर

Published by chhaya sharma

Chhath Puja Arghya Importance: कल यानी 25 अक्टूबर शनिवार से छठ पूजा से शुरुआत हो रही है, इसका समापन 28 अक्टूबर को होगा. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में विशेष पूजन और अनुष्ठान किया जाता है. छठ पूजा के त्योहार की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है और छठ में सूर्य देवता और छठी मैया की पूजा की जाती है.

छठ पूजा में बेहद महत्वपूर्ण है सूर्य देव को अर्घ्य देना 

छठ के महापर्व में सूर्य देव को अर्घ्य देना सबसे महत्वपूर्ण होता है, जिसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है. छठ पूजा में सूर्य देव को दो बार अर्घ्य देने की परंपरा होती है, जिसमें एक बार उगते हुए और एक बार डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. चलिए जानते हैं यहां क्या है छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व और दोनों में अंतर 

छठ पूजा में होती है दो बार सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा

छठ पूजा में सूर्य देव को पहला अर्घ्य संध्या डूबते हुए सूर्य को दिया जाता है, जो 27 अक्टूबर 2025 कोदिया जाएगा. वहीं दूसरा अर्घ्य प्रातःकाल में उदयमान सूर्य को दिया जाता है, जो 28 अक्टूबर को दिया जायेगा है. 

Related Post

छठ में  सूर्य को क्यों दिया जाता है दो बार अर्घ्य, जानें गहरा रहस्य

छठ में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का अर्थ-  छठ में पहला अर्घ्य सूर्यास्त के समय यानी जब दिन समाप्त हो रहा हो और सूर्य धीरे-धीरे अस्त हो. ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि यह इस बात का संदेश है कि, जीवन में जो भी मिला, उसका आभार करें. साथ ही संध्या अर्घ्य यह भी सिखाता है कि- हर अंत का अर्थ हार या समाप्ति नहीं है, बल्कि एक नए आरंभ भी होता है.

छठ में उगते सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व-  छठ में दूसरा अर्घ्य उगते सूर्य को दिया जाता है, जिसे नए प्रकाश, नई शुरुआत और नई ऊर्जा का प्रतिक माना जाता है. जैसे रात के अंधकार के बाद सूरज फिर से उगता है, वैसे ही जीवन में अंधेरे के बार रोशनी का संचार होता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026

Raebareli Crime: गांव में दरिंदगी की कोशिश, घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार

Gurubakshganj Attempted Assault: मामला 25 मार्च की रात का है. सराय डिगोसा निवासी विपिन उर्फ…

April 20, 2026